1
00:00:02,000 --> 00:00:07,000
For best IPTV provider, please visit: www.IPTV.CAT
For best IPTV provider, please visit: www.IPTV.CAT

2
00:00:08,000 --> 00:00:13,000
For best IPTV provider, please visit: www.IPTV.CAT
For best IPTV provider, please visit: www.IPTV.CAT

3
00:00:23,208 --> 00:00:27,333
अगर औरतों को माँ होने के
परम महत्त्व का एहसास हो जाए,

4
00:00:28,750 --> 00:00:32,083
तो वो इस काम को
पूरी शिद्दत से करने लगेंगी।

5
00:00:32,166 --> 00:00:35,083
सच्ची घटनाओं पर आधारित

6
00:00:45,583 --> 00:00:48,541
उसकी किस्मत में अहम इंसान बनना लिखा था।

7
00:00:50,750 --> 00:00:53,125
उसे हम सब में से पहली महिला बनना था।

8
00:00:56,458 --> 00:01:00,791
वह इस दुनिया को बदलने के लिए आई थी,
पर उसके पास समय नहीं मिला।

9
00:01:03,500 --> 00:01:05,458
उसे तीन गोलियाँ लगीं थीं।

10
00:01:05,541 --> 00:01:08,833
एक चेहरे पर, एक छाती पर,

11
00:01:09,708 --> 00:01:11,541
और आख़िरी योनि पर।

12
00:01:21,791 --> 00:01:27,791
द रेड वर्जिन

13
00:01:42,333 --> 00:01:44,916
लेकिन हिल्देगार्त की कहानी
इससे बहुत पहले शुरु होती है।

14
00:01:46,166 --> 00:01:47,875
जब मैं जवान थी

15
00:01:47,958 --> 00:01:50,458
और यूजेनिक्स पर कुछ लेख पहली बार
गैलिसिया में आए थे।

16
00:01:52,125 --> 00:01:56,000
मैं हूँ ऑरोरा रोड्रिगेज़ कार्बायेइरा।
हिल्देगार्त की माँ।

17
00:01:57,166 --> 00:01:59,666
मेरी ज्ञान बटोरने की चाह
और मेरे पिता की दौलत के कारण,

18
00:01:59,750 --> 00:02:01,041
मेरे ऊपर कोई पाबंदी नहीं थी।

19
00:02:01,125 --> 00:02:02,541
एफ. नीत्शे
ज़रथुस्त्र ने कहा

20
00:02:02,625 --> 00:02:03,750
गैलिसिया, 1914

21
00:02:03,833 --> 00:02:06,833
इस तरह, मैंने आनुवंशिक सुधार
और महिलाओं के अधिकारों की

22
00:02:06,916 --> 00:02:08,750
लड़ाई के बारे में जाना।

23
00:02:11,625 --> 00:02:13,916
इसी तरह मुझे समझ आया कि हम महिलाएँ ही

24
00:02:14,000 --> 00:02:16,708
मानवता के भविष्य को आकार दे सकती हैं।

25
00:02:25,750 --> 00:02:29,125
पर अगर विचारों को अमल में न लाया जाए,
तो वे शक्तिहीन रहते हैं।

26
00:02:35,416 --> 00:02:39,541
इसीलिए मैंने एक ऐसे बच्चे को
जन्म देने का फैसला किया

27
00:02:39,625 --> 00:02:41,625
जो पूरी तरह से मेरा अपना हो।

28
00:02:43,416 --> 00:02:46,541
शारीरिक अंशदान के लिए,
मैंने किसी ऐसे को तलाशा

29
00:02:46,625 --> 00:02:48,958
जो कभी उस पर दावा नहीं कर सकता था।

30
00:02:55,416 --> 00:02:57,833
मेरी कोख से, एक लड़की का जन्म हुआ।

31
00:02:57,916 --> 00:03:01,333
एक युजेनिक लड़की, पहली आज़ाद महिला।

32
00:03:03,208 --> 00:03:06,833
यह बताना चाहूँगी कि हिल्देगार्त का जन्म
संयोग से नहीं हुआ था,

33
00:03:07,375 --> 00:03:11,166
न ही उसके माँ-बाप के गर्भ धारण की
पाशविक इच्छा के कारण हुआ,

34
00:03:11,958 --> 00:03:14,833
बल्कि एक पूरी तरह बनाई हुई योजना से हुआ।

35
00:03:15,916 --> 00:03:20,541
उसे एक पवित्र प्राणी बनना था
जो एक सभ्य समाज के लिए लड़े।

36
00:03:20,625 --> 00:03:23,125
उसे भविष्य की महिला बनना था।

37
00:03:27,208 --> 00:03:28,958
वह आठ माह की उम्र में बोलने लगी थी।

38
00:03:29,041 --> 00:03:32,750
दो साल की उम्र में, वह पढ़ सकती थी।

39
00:03:32,833 --> 00:03:34,541
तीन की उम्र में, वह लिख सकती थी।

40
00:03:34,625 --> 00:03:37,375
चार की उम्र में, प्रमाणित टाइपिस्ट थी।

41
00:03:37,458 --> 00:03:38,875
सात बज गए। उठ जाओ।

42
00:03:38,958 --> 00:03:42,083
उसे सख्त युजेनिक मानदंडों अनुसार
पाला गया था।

43
00:03:42,166 --> 00:03:43,875
वह हमेशा एक ही समय पर उठती।

44
00:03:43,958 --> 00:03:44,791
उठो।

45
00:03:44,875 --> 00:03:48,041
उसकी ज़िंदगी का हर पल योजना के अनुरूप था।

46
00:03:48,583 --> 00:03:51,791
उसके पोषण और स्वच्छता में
कड़े नियमों का पालन किया गया।

47
00:03:51,875 --> 00:03:54,083
वह नाश्ते में हमेशा फल और दूध लेती।

48
00:03:54,166 --> 00:03:55,250
उसका डिनर हल्का होता।

49
00:03:55,333 --> 00:03:58,708
अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता
और सहनशक्ति में सुधार करने के लिए,

50
00:03:58,791 --> 00:04:00,250
वह खेलों का अभ्यास करती।

51
00:04:00,333 --> 00:04:02,625
आठ साल की उम्र में,
वह छह भाषाएँ बोल सकती थी।

52
00:04:02,708 --> 00:04:05,250
वह फ्रेंच, अंग्रेज़ी व
लैटिन में पारंगत थी।

53
00:04:05,333 --> 00:04:07,916
और जर्मन, पुर्तगाली
और इतालवी से अनुवाद कर सकती थी।

54
00:04:08,000 --> 00:04:09,625
युजेनिक्स क्या होता है?

55
00:04:10,166 --> 00:04:13,875
युजेनिक्स वंशानुगति के जैविक नियमों,

56
00:04:13,958 --> 00:04:15,500
अर्थात आनुवांशिकी का

57
00:04:15,583 --> 00:04:19,166
अनुप्रयोग करना है ताकि मानवजाति
व समाज को पूर्ण किया जा सके।

58
00:04:19,250 --> 00:04:23,500
14 की उम्र में, विश्वविद्यालय में मेडिकल,
कानून और दर्शनशास्त्र का अध्ययन शुरू किया।

59
00:04:23,583 --> 00:04:27,958
17 की उम्र में
वह स्पेन की सबसे कम उम्र की वकील बन गई।

60
00:04:28,041 --> 00:04:31,250
हेगल का मानना था कि मानव जाति के
हर सदस्य में

61
00:04:31,333 --> 00:04:35,708
स्वतंत्रता की क्षमता
एक संभावित लक्षण होते हुए भी,

62
00:04:35,791 --> 00:04:38,416
स्वतंत्र होना एक अलग तरह की उपलब्धि है।

63
00:04:39,416 --> 00:04:41,041
सात बज गए। उठ जाओ।

64
00:04:41,125 --> 00:04:42,458
हम महिला-पुरुष में...

65
00:04:44,041 --> 00:04:46,708
भेद कैसे कर सकते हैं?

66
00:04:46,791 --> 00:04:49,166
ध्यान से, पेन को ज़ोर से मत दबाओ, देखा?

67
00:04:49,250 --> 00:04:51,375
वह सुबह पाँच घंटे पढ़ाई करती,

68
00:04:51,458 --> 00:04:53,250
दोपहर में तीन घंटे पढ़ती,

69
00:04:53,333 --> 00:04:55,333
और नहाने से पहले
हम दर्शन और कला पर बहस करते।

70
00:04:55,416 --> 00:04:56,833
बस करो। इतना काफी है।

71
00:04:58,500 --> 00:05:00,958
नीत्शे के विचार का केंद्र क्या है?

72
00:05:01,041 --> 00:05:04,000
यह उतर नहीं रहा। यही कि ईश्वर मर चुका है।

73
00:05:05,041 --> 00:05:08,208
और हम समाज के निर्माता हैं।

74
00:05:08,291 --> 00:05:09,416
फ़ोकस करो।

75
00:05:10,125 --> 00:05:11,000
तो?

76
00:05:11,083 --> 00:05:13,333
- क्या नीत्शे पूर्व-अस्तित्ववादी था?
- नहीं।

77
00:05:13,416 --> 00:05:16,791
नीत्शे ने कहा कि कोई परिवर्तन लाने के लिए

78
00:05:16,875 --> 00:05:18,750
खुद में अराजकता का भाव होना चाहिए।

79
00:05:19,250 --> 00:05:23,250
माँ ने शादी कर दी
माँ ने शादी कर दी

80
00:05:23,333 --> 00:05:25,583
थी मैं सुंदर और नादान

81
00:05:26,666 --> 00:05:27,666
दोबारा करो।

82
00:05:28,916 --> 00:05:30,333
और मेज़ पर बैठो।

83
00:05:35,916 --> 00:05:38,416
मैंने सालों तक उसे पाला-पोसा और शिक्षा दी।

84
00:05:40,500 --> 00:05:42,750
मैं अच्छे से जानती थी
कि उसे कितना आगे तक जाना था।

85
00:05:42,833 --> 00:05:45,166
एक, दो, तीन, चार।

86
00:05:49,000 --> 00:05:51,666
एक, दो, तीन, चार।

87
00:05:52,250 --> 00:05:54,416
एक, दो, तीन, चार।

88
00:05:55,625 --> 00:05:58,291
माँ, मेरे पापा कहाँ हैं?

89
00:05:59,583 --> 00:06:01,625
तुम्हारे पापा नहीं हैं, बेटा।

90
00:06:01,708 --> 00:06:03,416
इसीलिए हम आज़ाद हैं।

91
00:06:04,708 --> 00:06:08,333
"आह ना भर तू, और आह ना भर।"

92
00:06:09,291 --> 00:06:11,916
"धोखा देना उनकी फ़ितरत में ही।

93
00:06:12,000 --> 00:06:15,625
"एक पैर समंदर में और दूसरा किनारे पर,

94
00:06:16,125 --> 00:06:18,416
"चाह उनकी ना रूकती कहीं।

95
00:06:20,625 --> 00:06:22,083
"तो आह न भर,

96
00:06:22,625 --> 00:06:24,416
"तो उसे जाने दे।

97
00:06:24,708 --> 00:06:26,666
"ख़ूबसूरत है तू मुस्कुरा।

98
00:06:26,750 --> 00:06:29,166
"अपने सारे दर्द भुला दे

99
00:06:29,250 --> 00:06:31,625
"और अब बस जी तू बेफ़िकर।"

100
00:06:46,250 --> 00:06:47,458
माफ़ कीजिए।

101
00:06:48,000 --> 00:06:50,125
मैड्रिड 1931

102
00:06:50,208 --> 00:06:53,041
माफ़ कीजिए।
मिस्टर गूज़मन आपसे नहीं मिल सकते।

103
00:06:53,125 --> 00:06:55,333
- हम इंतज़ार कर रहे थे।
- अभी राजशाही गिरी है।

104
00:06:55,416 --> 00:06:57,750
- आज का दिन आसान नहीं है, मिसेज़...
- रोड्रिगेज़।

105
00:06:57,833 --> 00:06:59,583
यह मेरी बेटी, हिल्देगार्त रोड्रिगेज़।

106
00:06:59,666 --> 00:07:01,875
आपको दो हफ्ते बाद की
अपॉइंटमेंट दे सकती हूँ।

107
00:07:01,958 --> 00:07:03,250
फिर आइएगा।

108
00:07:09,500 --> 00:07:11,291
निकास द्वार उस तरफ़ है, शुक्रिया।

109
00:07:11,958 --> 00:07:12,875
मैडम।

110
00:07:13,708 --> 00:07:14,750
मैडम!

111
00:07:14,833 --> 00:07:17,375
आप बगैर इजाज़त ऊपर नहीं जा सकतीं!

112
00:07:18,166 --> 00:07:19,750
मैडम, आप सुन रही हैं?

113
00:07:21,583 --> 00:07:23,541
आप वहाँ नहीं जा सकतीं।

114
00:07:23,625 --> 00:07:24,541
मैडम!

115
00:07:25,750 --> 00:07:27,708
प्लीज़ उन्हें अंदर मत आने दो। मत आने दो!

116
00:07:27,791 --> 00:07:29,291
मैडम! फौरन दरवाज़ा खोलिए।

117
00:07:29,375 --> 00:07:30,875
राजशाही

118
00:07:32,166 --> 00:07:34,333
आप मेरी बेटी के लेख क्यों नहीं ले रहे?

119
00:07:34,416 --> 00:07:36,583
आप जो प्रकाशित करते हो,
यह उससे तो बेहतर है।

120
00:07:36,666 --> 00:07:37,500
आप कौन हैं?

121
00:07:37,583 --> 00:07:39,833
मैं ऑरोरा रोड्रिगेज़,
हिल्देगार्त रोड्रिगेज़ की माँ,

122
00:07:39,916 --> 00:07:43,208
यौन समस्या - एक स्पेनी महिला के नज़रिए से
लेख की लेखिका।

123
00:07:43,291 --> 00:07:45,375
- मैडम!
- अभी रिपब्लिक शासन लागू हुआ है।

124
00:07:45,458 --> 00:07:46,625
मेरी और प्राथमिकताएँ हैं।

125
00:07:46,708 --> 00:07:49,125
हमारा पत्र राजा की सत्ता उलटने से
पहले का है।

126
00:07:49,666 --> 00:07:51,166
- डोलोरेस!
- मैडम!

127
00:07:52,000 --> 00:07:54,125
मैं अभी प्रकाशित करने को नहीं कह रही।

128
00:07:55,083 --> 00:07:56,458
समय आप तय कर सकते हैं,

129
00:07:56,541 --> 00:07:59,166
पर जब कोई शासन गिरता है,
तो एक नया बनाया जाना चाहिए।

130
00:08:00,541 --> 00:08:03,000
मैं ख़ुशी से लेख प्रकाशित करता।

131
00:08:04,333 --> 00:08:06,791
पर मैं आपकी बेटी के नाम से
प्रकाशित नहीं कर सकता।

132
00:08:06,875 --> 00:08:07,875
क्यों नहीं?

133
00:08:08,666 --> 00:08:11,416
मैं अक्सर असली लेखक का नाम
प्रकाशित करता हूँ।

134
00:08:11,500 --> 00:08:13,500
आपको क्यों लगता है कि यह इसने नहीं लिखा?

135
00:08:14,708 --> 00:08:16,458
तुम्हारी उम्र कितनी है, बेटी?

136
00:08:17,291 --> 00:08:18,416
सोलह।

137
00:08:18,500 --> 00:08:21,583
कोई 16 साल की लड़की यह नहीं लिख सकती।

138
00:08:21,666 --> 00:08:24,208
हिल्देगार्त लिख सकती है,
और वह 16 साल की है।

139
00:08:24,291 --> 00:08:26,833
जानता हूँ यह आपने लिखा है,
मिसेज़ रोड्रिगेज़।

140
00:08:27,750 --> 00:08:30,041
आप लेख पर दस्तख़त करके
मामला निपटा सकती हैं।

141
00:08:30,625 --> 00:08:32,625
लोगों की चालाकियाँ मुझे पसंद नहीं।

142
00:08:32,708 --> 00:08:33,625
डोलोरेस, प्लीज़!

143
00:08:33,708 --> 00:08:36,208
गूज़मन, इन्होंने अंदर से बंद किया हुआ है।

144
00:08:36,291 --> 00:08:39,208
इससे कुछ भी पूछ लीजिए।
लेख या विषय के संबंध में।

145
00:08:47,500 --> 00:08:50,583
आप चाहती हैं कि मैं आपकी बेटी से
कामुकता के बारे में पूछूँ?

146
00:08:51,416 --> 00:08:53,333
यही उस लेख की लेखक है

147
00:08:53,416 --> 00:08:56,375
इसकी पुष्टि करने के लिए
आपको जो पूछना है पूछ लीजिए।

148
00:08:57,416 --> 00:08:58,458
ठीक है।

149
00:09:00,208 --> 00:09:02,583
यौन सुधार क्या होता है, मिस?

150
00:09:05,500 --> 00:09:08,708
एक अमूर्त दायरे में, यह मानवों के
यौन और प्रेम जीवन के

151
00:09:08,791 --> 00:09:11,083
आधुनिकीकरण के प्रस्ताव से
ज़्यादा कुछ नहीं है।

152
00:09:11,458 --> 00:09:13,708
हालाँकि, अगर मिस्टर हैवलॉक एलिस द्वारा

153
00:09:13,791 --> 00:09:15,708
संचालित लीग के बारे में पूछ रहे हो,

154
00:09:15,791 --> 00:09:18,458
तो मैं उनके कार्यक्रम के
कुछ प्रमुख बिंदु बता सकती हूँ

155
00:09:20,916 --> 00:09:21,791
चलो, बताओ।

156
00:09:22,541 --> 00:09:24,583
आदमी और औरतों के लिए समान अधिकार,

157
00:09:24,666 --> 00:09:27,375
चर्च से वैवाहिक संबंधों की मुक्ति,

158
00:09:27,458 --> 00:09:29,375
जिम्मेदार प्रजनन,

159
00:09:29,458 --> 00:09:32,833
श्रमिक वर्ग तक
जन्म नियंत्रण की जागरूक पहुँच,

160
00:09:32,916 --> 00:09:35,083
अविवाहित माताओं की सुरक्षा,

161
00:09:35,166 --> 00:09:38,083
इंटरसेक्स वेरिएंट की समझ।

162
00:09:38,166 --> 00:09:39,500
क्या मैं जारी रखूँ?

163
00:09:40,791 --> 00:09:43,125
तुम यह सब याद भी कर सकती हो।

164
00:09:43,208 --> 00:09:45,125
अगर यह मर्द होती तो सवाल करते?

165
00:09:45,208 --> 00:09:46,666
या आप अपने समय के

166
00:09:46,750 --> 00:09:49,666
बाल प्रतिभा को
प्रकाशित करने और खोजने से खुश होते?

167
00:09:49,750 --> 00:09:52,791
विलक्षण प्रतिभा पर
क्या सिर्फ़ मर्दों का अधिकार है?

168
00:09:54,083 --> 00:09:56,250
मैंने लेख में
जिन यौन सुधारों की बात की है,

169
00:09:56,333 --> 00:09:58,416
उसमें अन्य विषयों संग
इस पर भी चिंतन किया है।

170
00:10:00,041 --> 00:10:02,208
गुस्ताखी के लिए माफ़ी चाहूँगा, मिस,

171
00:10:02,291 --> 00:10:04,916
पर तुम महिला कामुकता के बारे में
क्या ही जानती होगी?

172
00:10:05,000 --> 00:10:06,166
तुम एक बच्ची हो।

173
00:10:06,708 --> 00:10:09,708
मैं कहना चाहूँगी
कि आपसे ज़्यादा जानती हूँ, मिस्टर गूज़मन।

174
00:10:10,458 --> 00:10:12,083
अनुभव की कमी के बावजूद।

175
00:10:24,666 --> 00:10:26,250
- आजादी ज़िंदाबाद!
- ज़िंदाबाद!

176
00:10:26,333 --> 00:10:28,750
- रिपब्लिक अमर रहे!
- अमर रहे!

177
00:10:29,416 --> 00:10:31,583
स्पेनी रिपब्लिक अमर रहे!

178
00:10:35,708 --> 00:10:37,500
स्पेन अमर रहे!

179
00:10:37,583 --> 00:10:39,625
राजतंत्र मुर्दाबाद!

180
00:10:42,208 --> 00:10:45,291
- स्पेनी रिपब्लिक अमर रहे!
- रिपब्लिक अमर रहे!

181
00:10:46,125 --> 00:10:48,708
- हरामी!
- हिल्देगार्त, नज़दीक रहो।

182
00:10:48,791 --> 00:10:49,875
राजा अमर रहे!

183
00:10:53,625 --> 00:10:54,708
हिल्देगार्त!

184
00:10:54,791 --> 00:10:59,083
मजदूरों का राज हो!

185
00:11:00,583 --> 00:11:01,708
कैमरे की तरफ़ देखो।

186
00:11:04,083 --> 00:11:06,458
स्पेन अब कैथोलिक नहीं रहा!

187
00:11:06,541 --> 00:11:09,583
आपने गूज़मन को
प्रश्न का उत्तर क्यों नहीं देने दिया?

188
00:11:11,916 --> 00:11:14,041
हिल्देगार्त!

189
00:11:18,666 --> 00:11:21,583
हम उकसाने से संतुलन नहीं खो सकते,
यह कभी मत भूलना।

190
00:11:21,666 --> 00:11:25,625
गूज़मन के साथ तुमने विवेक खो दिया था,
हम विवेक नहीं खो सकते।

191
00:11:26,208 --> 00:11:28,416
- रिपब्लिक अमर रहे!
- रिपब्लिक अमर रहे!

192
00:11:28,958 --> 00:11:29,916
अमर रहे!

193
00:11:32,833 --> 00:11:36,333
आज़ादी!

194
00:11:36,416 --> 00:11:37,875
रिपब्लिक अमर रहे!

195
00:11:37,958 --> 00:11:41,583
जनता कभी नहीं हारेगी!

196
00:11:41,666 --> 00:11:45,375
जनता कभी नहीं हारेगी!

197
00:11:52,708 --> 00:11:53,916
समस्या क्या है?

198
00:11:54,000 --> 00:11:55,666
तुम कहाँ से आए, बदमाश?

199
00:11:55,750 --> 00:11:57,041
तुमने औरतों की यौन मुक्ति

200
00:11:57,125 --> 00:12:00,166
और प्रेम के बीच जो दृष्टांत स्थापित
किया है, वह अनिश्चित है।

201
00:12:03,291 --> 00:12:06,958
जटिल अवधारणाओं को समझने के लिए पाठकों को
सरल दृष्टान्तों की जरूरत होती है।

202
00:12:07,625 --> 00:12:11,416
सरलता एक गुण हो सकती है,
लेकिन बौद्धिक कमी एक गलती है।

203
00:12:13,875 --> 00:12:15,000
ठीक है।

204
00:12:18,083 --> 00:12:19,250
स्ट्रॉबेरी!

205
00:12:21,916 --> 00:12:23,958
मैडम। तुम ड्रेस गंदी कर लोगी।

206
00:12:25,125 --> 00:12:26,375
आप लेंगी, माँ?

207
00:12:26,833 --> 00:12:28,458
मुझे "मैडम" मत कहो।

208
00:12:28,541 --> 00:12:30,458
कहना पड़ेगा, मशहूर जो हो गई हो।

209
00:12:30,541 --> 00:12:33,041
बेकरी पर वे कहते हैं, तुम बहुत ख़ास हो।

210
00:12:34,291 --> 00:12:35,750
उन्होंने ऐसा कहा?

211
00:12:35,833 --> 00:12:39,125
खैर, वे पढ़ नहीं सकते, आप जानती ही हैं।

212
00:12:39,208 --> 00:12:40,333
पर सेक्स पर लिखने वाली

213
00:12:40,416 --> 00:12:42,708
युवा महिला वकील के बारे में
सब जानना चाहते हैं।

214
00:12:46,291 --> 00:12:47,541
जाकर देखो।

215
00:12:48,000 --> 00:12:49,375
तुम वापस काम पर लग जाओ।

216
00:12:53,083 --> 00:12:54,208
मैडम!

217
00:12:58,541 --> 00:12:59,958
अल्फा।

218
00:13:00,041 --> 00:13:01,208
अल्फा, आओ।

219
00:13:08,958 --> 00:13:09,958
तुम्हें देख लिया।

220
00:13:13,458 --> 00:13:15,041
अनपढ़ कायर।

221
00:13:15,500 --> 00:13:17,791
एक पढ़ी-लिखी औरत
डायन से अधिक ताकतवर होती है।

222
00:13:17,875 --> 00:13:19,291
एक आदमी रख लो
कमतर डायनो

223
00:13:19,375 --> 00:13:20,958
मुझे यह पसंद नहीं, ऑरोरा।

224
00:13:21,708 --> 00:13:24,208
मैं दबाव तो नहीं डालना चाहती,
पर, अगर आप चाहें तो,

225
00:13:24,291 --> 00:13:26,500
मैं आत्मरक्षा के लिए
आपको कुछ दिला सकती हूँ।

226
00:13:26,583 --> 00:13:28,000
कुछ क्या?

227
00:13:28,458 --> 00:13:29,541
एक बंदूक?

228
00:13:30,541 --> 00:13:32,750
तुम बंदूकों के बारे में मेरी राय जानती हो।

229
00:13:32,833 --> 00:13:35,000
वे हमें पेंट से डरा नहीं सकते।

230
00:13:37,666 --> 00:13:38,666
चलो।

231
00:13:48,166 --> 00:13:49,250
देखो।

232
00:13:50,083 --> 00:13:52,000
आक्रामकता और रणनीति का मिश्रण।

233
00:14:02,041 --> 00:14:03,416
इन्हें शर्म आनी चाहिए।

234
00:14:04,125 --> 00:14:05,791
देखो कैसा लिबास पहना है।

235
00:14:05,875 --> 00:14:07,750
- काले कपड़ों में।
- हाँ, वही है।

236
00:14:08,708 --> 00:14:10,416
तुम्हारा ध्यान कहाँ है?

237
00:14:11,750 --> 00:14:13,791
हम सबके जैसे तैयार क्यों नहीं हो सकते?

238
00:14:16,208 --> 00:14:18,250
एक औरत तभी आज़ाद होती है, जब वह खुद को

239
00:14:18,333 --> 00:14:20,083
बाहरी राय और मतों से मुक्त कर लेती है।

240
00:14:23,750 --> 00:14:25,375
पर मैं सुंदर दिखना चाहती हूँ।

241
00:14:29,666 --> 00:14:32,083
सुंदरता को बुद्धिमत्ता पर हावी होने दोगी?

242
00:14:33,833 --> 00:14:36,041
क्या तुम सिर्फ़
ऐसे देखी जाना स्वीकार करोगी?

243
00:14:37,166 --> 00:14:38,166
नहीं।

244
00:14:41,750 --> 00:14:42,875
शुक्रिया।

245
00:14:42,958 --> 00:14:44,166
माफ़ कीजिए, सर।

246
00:14:44,250 --> 00:14:45,291
शुक्रिया।

247
00:14:46,125 --> 00:14:47,291
माफ़ कीजिए, मिस।

248
00:14:48,000 --> 00:14:49,375
आप उसे जानती हैं?

249
00:14:49,875 --> 00:14:51,291
माफ़ करना, सर, जाने देंगे?

250
00:14:52,625 --> 00:14:53,666
गुड मॉर्निंग।

251
00:14:54,625 --> 00:14:56,333
हिल्देगार्त रोड्रिगेज़ हो ना?

252
00:14:56,833 --> 00:14:58,166
मिलकर अच्छा लगा।

253
00:14:58,250 --> 00:15:01,125
और आप इनकी माँ,
मिसेज़ रोड्रिगेज़ कार्बाइयेरा।

254
00:15:02,041 --> 00:15:04,583
मिलकर खुशी हुई, मैडम। आबेल वेलिया।

255
00:15:05,208 --> 00:15:06,916
आबेल वेलिया, मिलकर अच्छा लगा।

256
00:15:07,000 --> 00:15:10,666
मैंने अखबार के माध्यम से ढूँढ़ने की
कोशिश की, पर गूज़मन ने पता नहीं दिया।

257
00:15:10,750 --> 00:15:12,208
उसे आदेश है कि वह न दे।

258
00:15:13,958 --> 00:15:15,166
मैं समझ सकता हूँ।

259
00:15:16,208 --> 00:15:18,416
तुम्हें लेखों की तस्वीर से पहचाना।

260
00:15:19,166 --> 00:15:21,916
मैं सोशलिस्ट यूथ के साथ हूँ।
अपने साथियों का प्रतिनिधि हूँ।

261
00:15:22,000 --> 00:15:24,750
हम तुम्हें पार्टी बैठकों में
बुलाना चाहते हैं।

262
00:15:26,166 --> 00:15:27,750
हमने तुम्हारे सभी लेख पढ़े हैं

263
00:15:27,833 --> 00:15:30,250
और हमें यकीन है
कि हम साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

264
00:15:30,625 --> 00:15:32,416
हम प्रस्ताव की सराहना करते हैं।

265
00:15:33,458 --> 00:15:34,666
- मिस्टर...
- वेलिया।

266
00:15:34,750 --> 00:15:35,583
वेलिया।

267
00:15:36,500 --> 00:15:38,333
पर हिल्देगार्त एक विद्वान है।

268
00:15:39,666 --> 00:15:40,916
और आप एक राजनेता।

269
00:15:43,708 --> 00:15:45,833
एक बैठक में आने के लिए कह रहा हूँ।

270
00:15:47,625 --> 00:15:48,500
सिर्फ़ एक।

271
00:15:53,708 --> 00:15:57,375
पॉइंट, सेट और गेम लिली अल्वारेज़ का।

272
00:15:59,791 --> 00:16:00,833
चलें?

273
00:16:02,916 --> 00:16:04,458
एक बार सोचना जरूर।

274
00:16:21,458 --> 00:16:23,166
मेरी स्याही ख़त्म हो रही है।

275
00:16:25,958 --> 00:16:28,333
माँ, आप मेरे लिए एक नया रिबन ला सकती हैं?

276
00:16:32,458 --> 00:16:33,416
माँ।

277
00:17:47,583 --> 00:17:50,500
पेपे और ऑरोरा 1908

278
00:17:53,125 --> 00:17:54,500
यहाँ क्या कर रही हो?

279
00:17:56,166 --> 00:17:59,208
तुम्हारी माँ ने सामान छेड़ते देख लिया
तो तुम्हें मार डालेंगी।

280
00:17:59,291 --> 00:18:00,916
पहले तुम्हें और फिर मुझे।

281
00:18:02,375 --> 00:18:03,583
यह कौन है?

282
00:18:06,458 --> 00:18:09,250
पेपे, इससे तुम्हारा कोई वास्ता नहीं।
वापस रसोई में जाओ।

283
00:18:09,333 --> 00:18:11,625
तुम हम दोनों को मुसीबत में डाल दोगी।

284
00:18:20,000 --> 00:18:21,916
यह लेबिया मिनोरा है।

285
00:18:24,333 --> 00:18:26,041
और यहाँ ऊपर क्लिटरिस है।

286
00:18:26,583 --> 00:18:29,625
हमें आबेल वेलिया का
प्रस्ताव स्वीकार कर लेना चाहिए।

287
00:18:30,583 --> 00:18:33,958
यह महिलाओं की
यौन उत्तेजना का प्रमुख तत्व है।

288
00:18:35,541 --> 00:18:36,833
तुम्हें दिख रहा है?

289
00:18:37,416 --> 00:18:39,000
हमें किसी की ज़रूरत नहीं।

290
00:18:42,666 --> 00:18:43,916
यह प्रस्ताव नहीं है।

291
00:18:44,916 --> 00:18:47,750
अगर प्रस्ताव होता,
तो दोनों पक्षों को लाभ होता।

292
00:18:49,458 --> 00:18:51,416
वे हमारा फ़ायदा उठाना चाहते हैं।

293
00:18:56,500 --> 00:19:00,125
प्यार करने की आज़ादी प्रदान करती है

294
00:19:10,000 --> 00:19:11,166
ऑरोरा।

295
00:19:30,625 --> 00:19:32,541
उस बंदूक की कीमत कितनी है?

296
00:19:34,541 --> 00:19:35,916
पंद्रह रियाल।

297
00:19:37,000 --> 00:19:39,083
पर मैं सस्ते में दिला सकती हूँ।

298
00:19:41,500 --> 00:19:43,208
हिल्देगार्त को कुछ मत बताना।

299
00:19:46,000 --> 00:19:48,083
इसे साफ़ मत करना।

300
00:19:50,750 --> 00:19:53,166
डायनों को अंत में सूली पर लटकाते हैं

301
00:19:56,583 --> 00:19:57,791
आपको कैसे पता?

302
00:19:59,666 --> 00:20:02,083
कि वे हमारा फ़ायदा उठाना चाहते हैं।

303
00:20:02,166 --> 00:20:03,541
आपको कैसे पता?

304
00:20:07,083 --> 00:20:09,625
क्योंकि राजनीति विचारों के साथ
यही करती है।

305
00:20:10,916 --> 00:20:15,166
पर विचारों को लोगों के जीवन पर
लागू न किया जाए तो वे बेकार हैं।

306
00:20:15,250 --> 00:20:17,083
क्या हम भी यही नहीं चाहते?

307
00:20:17,500 --> 00:20:19,000
चीज़ें बदलना?

308
00:20:19,375 --> 00:20:21,291
हम ऐसा चाहते नहीं।

309
00:20:21,375 --> 00:20:22,958
हम ऐसा करके दिखाएँगे।

310
00:20:23,708 --> 00:20:25,458
पर वे अभी यह नहीं जानते।

311
00:20:26,000 --> 00:20:28,583
वे मर्द हैं। और राजनेता हैं।

312
00:20:28,666 --> 00:20:31,041
फिर तो हमें बैठक में जरूर जाना चाहिए।

313
00:20:31,125 --> 00:20:34,250
हमें अपने विचारों का
बचाव करने वाला पक्ष बनना होगा।

314
00:20:34,333 --> 00:20:35,958
बिना किसी बिचौलियों के।

315
00:20:38,750 --> 00:20:40,750
- हैलो!
- माकारेना।

316
00:20:40,833 --> 00:20:42,166
मैं आ गई।

317
00:20:43,083 --> 00:20:44,916
मैं उसे डिनर तैयार करने को कहती हूँ।

318
00:20:46,916 --> 00:20:48,041
माँ!

319
00:20:50,541 --> 00:20:52,500
राजशाही अभी-अभी गिरी है।

320
00:20:52,583 --> 00:20:54,208
अभी या कभी नहीं।

321
00:20:55,666 --> 00:20:57,541
सबकुछ समय पर होगा।

322
00:21:08,000 --> 00:21:09,416
क्या तुम ले आईं?

323
00:21:11,125 --> 00:21:12,291
वहाँ पर है।

324
00:21:23,500 --> 00:21:24,791
एंटोनियो ने किया?

325
00:21:25,500 --> 00:21:28,083
वह मुझे दे नहीं रहा था,
पर फिर भी मैं ले आई।

326
00:21:28,166 --> 00:21:30,000
आपको इसकी ज़्यादा ज़रूरत है।

327
00:21:32,708 --> 00:21:34,041
तुम रात रुक सकती हो।

328
00:21:36,708 --> 00:21:40,333
माफ़ करना, माकारेना,
तुम्हें परेशानी में नहीं डालना चाहती थी।

329
00:21:41,500 --> 00:21:43,333
आप समझ नहीं रहीं, ऑरोरा।

330
00:21:43,833 --> 00:21:46,541
एंटोनियो भला आदमी है,
पर अराजकतावाद उसके सिर चढ़ गया है।

331
00:21:46,625 --> 00:21:50,375
- समस्या विचारों में नहीं, उनमें हैं।
- इसीलिए हमें इसमें शामिल होना चाहिए।

332
00:21:52,000 --> 00:21:54,875
- हम पहले ही शामिल हैं, लेखन के ज़रिए।
- कई औरतें अनपढ़ हैं।

333
00:21:55,291 --> 00:21:56,583
जाकर शराब लाओ।

334
00:21:57,375 --> 00:21:58,750
शराब लाओ।

335
00:22:06,625 --> 00:22:08,666
बिल्कुल, जैसा हमारे साथी ने कहा।

336
00:22:08,750 --> 00:22:12,583
बेशक ये चुनाव स्पेन को
पुनर्जीवित करने का एक अवसर हैं।

337
00:22:12,666 --> 00:22:14,833
मज़दूर वर्ग, ज़मीन जोतने वालों,

338
00:22:14,916 --> 00:22:17,750
कारखानों में काम करने वालों के लिए
कुछ करने के लिए।

339
00:22:17,833 --> 00:22:22,458
साथियो, सोशलिस्ट पार्टी को
ये चुनाव जीतने होंगे।

340
00:22:23,625 --> 00:22:26,625
और सोशलिस्ट पार्टी
बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

341
00:22:26,708 --> 00:22:31,000
क्रांति के सिद्धांतों के आधार पर
समाज में बदलाव।

342
00:22:32,958 --> 00:22:35,750
साथी ओकान्या ने पिछले दिन कहा,
"अपने वतन की रक्षा करनी चाहिए।"

343
00:22:35,833 --> 00:22:39,791
और मैं कहता हूँ, वतन की रक्षा के लिए
हमें स्वस्थ मजदूर वर्ग की ज़रूरत है।

344
00:22:39,875 --> 00:22:41,458
क्योंकि असली देशभक्ति

345
00:22:41,541 --> 00:22:44,583
राष्ट्रीय उद्योग और अर्थव्यवस्था
विकसित करने से शुरू होती...

346
00:22:44,666 --> 00:22:46,916
गुड आफ़्टरनून। स्वागत है।

347
00:22:47,416 --> 00:22:49,208
मुझे खुशी है कि तुम आईं।

348
00:22:49,291 --> 00:22:51,791
साथी मिगेल के बाद हिल्देगार्त बोल सकती है।

349
00:22:51,875 --> 00:22:54,208
हिल्देगार्त बोलने नहीं, सुनने आई है।

350
00:22:54,291 --> 00:22:56,458
- सोशलिस्ट पार्टी अमर रहे!
- अमर रहे!

351
00:22:56,541 --> 00:22:59,291
- रिपब्लिक अमर रहे!
- अमर रहे!

352
00:22:59,375 --> 00:23:01,041
मैं बोलना चाहूँगी।

353
00:23:01,125 --> 00:23:03,166
वे नहीं जानते कि हम उनके जैसे नहीं।

354
00:23:03,250 --> 00:23:06,250
हमने साबित किया है,
अगर वे अपने मनसूबे बरकरार रखेंगे

355
00:23:06,333 --> 00:23:07,833
तो वे मुँह के बल गिरेंगे,

356
00:23:07,916 --> 00:23:09,208
- जो कि...
- मिगेल!

357
00:23:09,291 --> 00:23:12,041
हाँ... सज्जनो, साथियो,

358
00:23:12,125 --> 00:23:14,500
हमारे बीच बेहद ख़ास मेहमान हैं।

359
00:23:15,000 --> 00:23:18,500
साथी हिल्देगार्त, हम आपसे सुनना चाहेंगे।

360
00:23:24,333 --> 00:23:26,333
आपकी मौजूदगी से
हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

361
00:23:29,250 --> 00:23:31,041
अपने शब्दों में बेजोड़ रहना।

362
00:23:39,333 --> 00:23:40,541
मैं यह ले सकती हूँ?

363
00:23:41,833 --> 00:23:43,083
शुक्रिया।

364
00:23:48,541 --> 00:23:52,500
सज्जनो, युवा विद्वान,
हिल्देगार्त रोड्रिगेज़।

365
00:24:10,750 --> 00:24:11,875
गुड आफ़्टरनून।

366
00:24:12,416 --> 00:24:14,458
बोलने का अवसर देने के लिए शुक्रिया।

367
00:24:14,541 --> 00:24:16,833
आपके साथी आबेल वेलिया ने
मुझे और मेरी माँ को

368
00:24:16,916 --> 00:24:18,750
इस बैठक के लिए आमंत्रित किया था।

369
00:24:19,958 --> 00:24:22,333
चर्चा के बाद,
हमने शिरकत करने का फैसला लिया,

370
00:24:25,041 --> 00:24:26,416
एक ऐसी पार्टी की बहसों में

371
00:24:26,500 --> 00:24:29,833
अपने दृष्टिकोण का योगदान देना,
एक बढ़िया अवसर लगा

372
00:24:29,916 --> 00:24:34,833
जिसने इस समाज के सभी सदस्यों के बीच समानता
की माँग करने का दावा करने के बावजूद,

373
00:24:34,916 --> 00:24:37,666
बड़ी तरतीब़ी और बेशर्मी से

374
00:24:37,750 --> 00:24:40,291
इस देश की आधी आबादी की उपेक्षा की है :

375
00:24:41,458 --> 00:24:42,875
महिलाओं की।

376
00:24:45,625 --> 00:24:49,166
- सोशलिस्ट पार्टी अमर रहे!
- अमर रहे!

377
00:25:00,416 --> 00:25:03,833
हम जानते हैं कि वर्ग संघर्ष ही
मुख्य प्रेरक शक्ति है।

378
00:25:03,916 --> 00:25:06,083
इसीलिए आज मैं उस बारे में बात करूँगी

379
00:25:06,166 --> 00:25:08,083
जिसे आपने नज़रअंदाज़ करने का
फैसला किया है।

380
00:25:11,583 --> 00:25:14,291
चेम्बरी में एक और महिला पर हमला व बलात्कार

381
00:25:14,875 --> 00:25:17,083
यह आज के अख़बार की ख़बर है।

382
00:25:18,083 --> 00:25:20,291
इस महीने में अब तक आठ वारदात हो चुकी हैं।

383
00:25:21,208 --> 00:25:25,291
वे लूटने के लिए उनके घरों में घुस जाते हैं
और इसी बीच, उनका बलात्कार करते हैं।

384
00:25:26,041 --> 00:25:27,958
हजारों महिलाओं का बलात्कार होता है।

385
00:25:28,041 --> 00:25:30,500
हजारों महिलाएँ प्रसव के दौरान मर जाती हैं।

386
00:25:31,750 --> 00:25:34,375
रोजाना हजारों महिलाओं को पीटा जाता है।

387
00:25:35,166 --> 00:25:37,375
हम हाई अलर्ट पर जीतीं हैं।

388
00:25:39,541 --> 00:25:42,958
फिर भी, जब मैंने
आपकी बैठकों के रिकॉर्ड पढ़े,

389
00:25:43,041 --> 00:25:45,625
तो इस सब के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

390
00:25:46,500 --> 00:25:48,250
एक मीमांसा तक नहीं थी।

391
00:25:50,708 --> 00:25:51,833
क्यों?

392
00:25:52,416 --> 00:25:54,666
क्या इसलिए कि हम दिखाई नहीं देतीं?

393
00:25:56,666 --> 00:25:58,541
या इसलिए कि आपको हमारी परवाह नहीं है?

394
00:26:03,625 --> 00:26:04,916
इस कमरे को देखिए।

395
00:26:05,750 --> 00:26:06,666
देखिए इसे।

396
00:26:08,500 --> 00:26:12,000
यहाँ 70 से अधिक पुरुष
और सिर्फ़ दो आरतें हैं।

397
00:26:13,625 --> 00:26:16,708
लेकिन आज मेरे आने से आपको खुशी हुई।

398
00:26:24,791 --> 00:26:25,833
क्यों?

399
00:26:27,708 --> 00:26:30,958
मैं इकलौती महिला
आपके सम्मान के लायक क्यों हूँ?

400
00:26:31,416 --> 00:26:33,916
क्या कभी किसी ने सोचा है कि स्पेनी महिला

401
00:26:34,000 --> 00:26:36,375
समय से 20 सदियाँ पिछड़ी हुई क्यों हैं?

402
00:26:36,875 --> 00:26:40,666
अगर स्पेनी महिलाओं को
सार्वभौमिक परिदृश्य के बारे में

403
00:26:40,750 --> 00:26:42,666
पर्याप्त जानकारी होती,

404
00:26:44,875 --> 00:26:47,750
उन्हें गहरी शर्मिंदगी महसूस होती

405
00:26:48,666 --> 00:26:50,166
जो कि नाइंसाफी है।

406
00:26:53,208 --> 00:26:56,916
अगर आप एक स्वतंत्र
और न्यायपूर्ण स्पेन चाहते हैं,

407
00:26:57,000 --> 00:27:01,291
तो शुरुआत इस जगह को
स्वतंत्र और न्यायपूर्ण बनाने से करें।

408
00:27:02,166 --> 00:27:06,166
क्रांतियाँ तब होती हैं
जब लोग स्वतंत्र और तैयार होते हैं,

409
00:27:06,833 --> 00:27:11,625
न कि तब जब भूख,
पीड़ा और क्रोध ने उन्हें...

410
00:27:14,291 --> 00:27:17,208
गैरजिम्मेदारी की स्थिति में
पहुँचा दिया हो।

411
00:27:34,541 --> 00:27:35,541
अच्छा बोला?

412
00:27:44,875 --> 00:27:47,083
अगली बार
अख़बारों की कहानियों में मत उलझना।

413
00:27:47,166 --> 00:27:48,000
हिल्देगार्त!

414
00:27:48,083 --> 00:27:49,875
क्या तुम अगली बैठक में आओगी?

415
00:27:51,083 --> 00:27:52,875
महिलाएँ कम हैं।

416
00:27:53,791 --> 00:27:55,958
- अगर मैं और औरतों...
- शुक्रिया।

417
00:27:56,041 --> 00:27:58,333
लेकिन अभी बहुत काम बाकी है।

418
00:27:58,875 --> 00:28:00,708
- गुड आफ़्टरनून।
- गुड आफ़्टरनून।

419
00:28:01,458 --> 00:28:02,375
चलें?

420
00:28:02,458 --> 00:28:03,625
आने के लिए शुक्रिया।

421
00:28:05,958 --> 00:28:07,583
मैं जोर देकर कहती हूँ, उलझना मत।

422
00:28:07,666 --> 00:28:09,750
सीधे असमानता पर बोलना।

423
00:28:13,250 --> 00:28:16,625
"बहुत कम महिलाएँ दोनों लिंगों के लिए
सच्ची पारस्परिक और अप्रतिबंधित

424
00:28:16,708 --> 00:28:18,833
आज़ादी की कल्पना कर पाने मे सक्षम हैं..."

425
00:28:18,916 --> 00:28:20,625
क्या तुम्हें यह अभी करना है?

426
00:28:20,708 --> 00:28:22,708
तुम्हें डिनर करना है या नहीं?

427
00:28:22,791 --> 00:28:24,875
ध्यान मत भटकने दो। इसमें और क्या लिखा है?

428
00:28:24,958 --> 00:28:28,208
"लेकिन इससे भी कम पुरुष
इसे स्वीकार करने में सक्षम हैं,

429
00:28:28,291 --> 00:28:30,458
चाहे वे प्रतिक्रियावादी हों या उन्नत।"

430
00:28:36,333 --> 00:28:37,416
माकारेना।

431
00:28:39,708 --> 00:28:41,166
पेपे कौन है?

432
00:28:42,208 --> 00:28:44,833
माँ ने उसकी तस्वीर छिपाई क्यों हुई है?

433
00:28:48,375 --> 00:28:49,583
प्लीज़।

434
00:28:50,875 --> 00:28:52,083
वह सो रही हैं।

435
00:28:57,000 --> 00:28:59,958
पेपे इकलौता ऐसा मर्द है
जिसे तुम्हारी माँ ने चाहा है।

436
00:29:00,041 --> 00:29:01,125
और वह कहाँ है?

437
00:29:01,208 --> 00:29:02,500
वह उसकी बहन का बेटा है,

438
00:29:02,583 --> 00:29:04,208
पर तुम्हारी माँ ने उसे पाला।

439
00:29:05,083 --> 00:29:08,208
और तुम्हारी माँ ने, जैसी वह हैं,
उसे पियानो विद्वान बना दिया।

440
00:29:08,291 --> 00:29:10,875
सिर्फ़ चार साल की उम्र में,
उसने दरबार में पियानो बजाया।

441
00:29:10,958 --> 00:29:12,791
पर तुम्हारी मौसी जो बहुत चालाक है,

442
00:29:13,416 --> 00:29:15,458
उसे पता चला कि वह उससे पैसे कमा सकती है

443
00:29:15,541 --> 00:29:16,875
और उसे ले गई।

444
00:29:16,958 --> 00:29:19,375
और तुम्हारी माँ ने उसे फिर कभी नहीं देखा।

445
00:29:21,041 --> 00:29:22,958
चलो, मेरे लिए कुछ आसान सा पढ़ो।

446
00:29:23,458 --> 00:29:24,458
आसान?

447
00:29:25,583 --> 00:29:27,666
तुम्हें औरतों की आज़ादी में दिलचस्पी नहीं?

448
00:29:27,750 --> 00:29:31,083
मुझे आज़ादी में दिलचस्पी है,
पर तुम मुझे बेवकूफ़ महसूस करा रही हो।

449
00:29:32,208 --> 00:29:33,166
देखो।

450
00:29:38,291 --> 00:29:39,541
जन्मों का साथ

451
00:29:43,416 --> 00:29:45,083
रोमांटिक उपन्यास।

452
00:29:45,500 --> 00:29:47,500
कारखाने की एक सहयोगी ने मुझे दिया।

453
00:29:47,583 --> 00:29:50,375
कोशिश की, पर पढ़ नहीं पाई।
तुम मेरे लिए इसे पढ़ सकती हो?

454
00:29:54,291 --> 00:29:57,541
"वह उसे ताकते हुए फुसफुसाकर बोला,

455
00:29:58,625 --> 00:30:01,583
"'अकेले में मुझे भूख और प्यास लगती है।

456
00:30:01,666 --> 00:30:03,666
तुम्हारे पास होने की भूख..."

457
00:30:03,750 --> 00:30:06,125
अगर मुझ पर हँसने वाली हो तो रहने दो।

458
00:30:06,583 --> 00:30:10,166
हालाँकि तुम्हें थोड़ा सा रोमांस
पसंद आ सकता है, है ना?

459
00:30:10,875 --> 00:30:12,000
मुझे दो।

460
00:30:13,666 --> 00:30:17,333
"...तुम्हारे चुंबन की,
तुम्हारी निगाहों की..."

461
00:30:17,416 --> 00:30:20,708
मुझे नहीं लगता कि ऐसी किताबें
महिलाओं को आज़ादी दिलाएँगी।

462
00:30:20,791 --> 00:30:21,708
मुझे यह पसंद है।

463
00:30:25,333 --> 00:30:26,583
क्या हुआ?

464
00:30:28,375 --> 00:30:29,708
यह लो!

465
00:30:34,750 --> 00:30:37,333
- तैयार हो?
- हाँ, मैं लगभग तैयार हूँ।

466
00:30:37,708 --> 00:30:40,541
- जल्दी नहीं कर सकती?
- मैं अपनी पूरी कोशिश कर रही हूँ।

467
00:30:41,625 --> 00:30:43,583
माँ को पता चल गया, तो जाने नहीं देंगी।

468
00:30:43,666 --> 00:30:45,541
- जल्दी करो।
- बस आखिरी नोट खत्म कर लूँ।

469
00:30:45,625 --> 00:30:46,541
समय नहीं लूँगी।

470
00:30:46,625 --> 00:30:47,708
माकारेना!

471
00:30:48,416 --> 00:30:50,916
मासिक धर्म के दौरान
बैठक में क्यों जाना चाहती हो?

472
00:30:51,000 --> 00:30:52,500
देहाती औरतें भी ऐसा करती हैं।

473
00:30:52,583 --> 00:30:55,791
देहाती औरतें देहात में ऐसा करती हैं,
बैठकों में नहीं।

474
00:30:55,875 --> 00:30:58,041
राजनीति भी वो लड़ाई है
जो रोज़ लड़नी पड़ती है।

475
00:30:58,125 --> 00:31:00,833
- अगर कपड़ा भीग गया तो?
- मैं इसे फेंककर बदल लूँगी।

476
00:31:00,916 --> 00:31:03,750
तुम कपड़े को
पुराने सामान जैसे कैसे फेंक सकती हो?

477
00:31:04,625 --> 00:31:08,000
जल्दी करो। मैं नहीं चाहती वे कहें
कि औरतें समय की पाबंद नहीं होतीं।

478
00:31:10,416 --> 00:31:11,625
शुक्रिया।

479
00:31:16,916 --> 00:31:19,125
हाँ, पर उसने कहा
कि हमें वोट से मना किया जाए।

480
00:31:19,208 --> 00:31:21,416
उन्हें औरतों को
आपस में लड़ते देखना पसंद है।

481
00:31:21,500 --> 00:31:22,958
हमें वोट नहीं देना चाहिए?

482
00:31:23,583 --> 00:31:26,250
उसने मना करने के लिए नहीं,
टालने के लिए कहा था।

483
00:31:26,333 --> 00:31:27,583
पर मैं कैंपोमोर से...

484
00:31:27,666 --> 00:31:31,041
तुमने कर दिखाया। सब उसे ऐसे देखते हैं
जैसे वह कोई चमत्कार हो।

485
00:31:31,125 --> 00:31:33,125
पर मैं उसमें तुम्हें पहचानती हूँ।

486
00:31:34,333 --> 00:31:35,791
हिल्देगार्त मुझसे भी आगे है।

487
00:31:35,875 --> 00:31:37,208
शुक्रिया, साथियो।

488
00:31:42,208 --> 00:31:43,583
मैं शौचालय जा रही हूँ।

489
00:31:49,000 --> 00:31:51,166
कहाँ जा रही हो? यह मर्दों का शौचालय है।

490
00:31:52,000 --> 00:31:54,375
माफ़ कीजिए, सर, पर बहुत ज़रूरी है।

491
00:31:54,458 --> 00:31:55,833
क्या तुम मर्द हो?

492
00:31:55,916 --> 00:31:58,125
- मुझे औरतों का शौचालय नहीं मिला।
- है ही नहीं।

493
00:31:58,208 --> 00:31:59,375
तुम्हें घर जाना पड़ेगा।

494
00:31:59,458 --> 00:32:01,166
- रमोन।
- क्या है?

495
00:32:02,125 --> 00:32:03,916
कमबख़्त बच्ची।

496
00:32:34,333 --> 00:32:35,541
हिल्देगार्त।

497
00:32:38,833 --> 00:32:40,958
कभी सोचा नहीं था कि तुम्हें यहाँ मिलूँगा।

498
00:32:43,250 --> 00:32:45,666
तुमने ध्यान दिया
कि औरतों की संख्या बढ़ रही है?

499
00:32:46,125 --> 00:32:48,416
हमें उनके लिए एक शौचालय बनाना होगा।

500
00:32:53,208 --> 00:32:54,166
यह लो।

501
00:32:54,583 --> 00:32:55,833
शुक्रिया।

502
00:32:55,916 --> 00:32:57,958
मुझे जाना होगा, माँ इंतज़ार कर रही हैं।

503
00:32:58,041 --> 00:33:00,041
तुम इस विषय पर एक लेख लिख सकती हो।

504
00:33:01,041 --> 00:33:02,125
किस विषय पर?

505
00:33:02,708 --> 00:33:03,833
शौचालय।

506
00:33:04,916 --> 00:33:07,375
कोई महिला शौचालय नहीं,
यह रूपक का काम कर सकता है।

507
00:33:07,458 --> 00:33:09,583
मेरा पहला लेख प्रिंटिंग प्रेस जा चुका है।

508
00:33:10,416 --> 00:33:11,625
शीर्षक क्या है?

509
00:33:12,833 --> 00:33:14,125
सेक्स और प्यार।

510
00:33:17,500 --> 00:33:18,750
मुझे यह पढ़ना पड़ेगा।

511
00:33:20,916 --> 00:33:23,625
- खैर...
- अरे, तुम्हारा नाम, यह कहाँ से आया?

512
00:33:23,708 --> 00:33:24,791
हिल्देगार्त।

513
00:33:26,041 --> 00:33:28,416
मेरी माँ कहती हैं इसका मतलब है
"ज्ञान का बगीचा।"

514
00:33:29,333 --> 00:33:31,375
- "ज्ञान का बगीचा।"
- पर ऐसा नहीं है।

515
00:33:31,458 --> 00:33:34,291
पुरातन जर्मन में, "हिल " अर्थ "युद्ध",
"गार्त" अर्थ "बगीचा" है।

516
00:33:34,375 --> 00:33:36,041
तो इसका मतलब हुआ "युद्ध बगीचा।"

517
00:33:38,250 --> 00:33:39,750
पर उन्हें यह मत बताना।

518
00:33:41,708 --> 00:33:43,041
हम नहीं बताएँगे।

519
00:33:45,250 --> 00:33:46,666
मुझे सच में जाना है।

520
00:33:47,666 --> 00:33:49,708
अरे, अगली बैठक में आओगी?

521
00:33:51,458 --> 00:33:52,458
हाँ।

522
00:33:55,541 --> 00:33:58,000
यौन और प्यार।
हिल्देगार्त

523
00:34:00,208 --> 00:34:02,250
अपने हाथ दीजिए। चलिए।

524
00:34:02,333 --> 00:34:03,166
घूमिए!

525
00:34:03,916 --> 00:34:05,583
तेज़, और तेज़!

526
00:34:05,666 --> 00:34:06,750
बस, बस...

527
00:34:08,041 --> 00:34:10,958
अल्फा!

528
00:34:11,041 --> 00:34:13,708
- हमने कर दिखाया! क्या तुम खुश हो?
- क्या पढ़ रही हो?

529
00:34:13,791 --> 00:34:15,416
माकारेना, चलो नाचें!

530
00:34:16,333 --> 00:34:17,958
- मिस, चलो भी।
- नाचो, माकारेना।

531
00:34:18,041 --> 00:34:20,125
- चक्कर आ जाएँगे।
- "लिली फौरन चुप हो गई,

532
00:34:20,208 --> 00:34:23,208
और तभी उसने उसे धीरे से चूमा।"

533
00:34:27,416 --> 00:34:30,000
यह गद्य की गुणवत्ता के लिए तो
नहीं हो सकता।

534
00:34:32,250 --> 00:34:33,666
यह एक नाटकीय उपन्यास है।

535
00:34:35,416 --> 00:34:39,041
देखना है, बड़े पैमाने पर बिकने वाली
कथाओं मे प्यार कैसे दर्शाते हैं।

536
00:34:39,750 --> 00:34:42,291
ये नाटकीय उपन्यास कुछ नहीं दर्शाते।

537
00:34:42,375 --> 00:34:44,208
ये असली जीवन प्रतिबिंबित नहीं करते।

538
00:34:45,250 --> 00:34:47,125
केवल अधूरी इच्छाएँ ही होती हैं।

539
00:34:48,791 --> 00:34:50,708
इच्छाएँ दिलचस्प होती हैं, माँ।

540
00:34:52,583 --> 00:34:54,333
क्या आपने कभी किसी को नहीं चाहा?

541
00:34:56,000 --> 00:34:57,416
मुझे एक बार प्यार हुआ था।

542
00:34:58,583 --> 00:34:59,791
एक कप्तान के साथ।

543
00:35:01,791 --> 00:35:03,416
तुम्हारे जन्म से बहुत पहले।

544
00:35:03,833 --> 00:35:05,625
हम शादी करने वाले थे।

545
00:35:05,708 --> 00:35:06,958
फिर क्या हुआ?

546
00:35:08,250 --> 00:35:12,000
- मैं आज़ाद होना चाहती थी और वह...
- उसने इसकी इजाज़त न दी होगी।

547
00:35:12,958 --> 00:35:14,625
वह तुम पर पिता का हक जमाना चाहता।

548
00:35:19,000 --> 00:35:20,625
क्या आपको कभी पछतावा हुआ?

549
00:35:21,208 --> 00:35:22,500
किस बात का पछतावा?

550
00:35:26,500 --> 00:35:28,500
प्यार और क्रांति बेमेल हैं।

551
00:35:36,916 --> 00:35:40,291
माकारेना कहती है, इकलौता मर्द
जिसे आपने चाहा, एक बच्चा था।

552
00:35:41,625 --> 00:35:42,875
पेपे।

553
00:35:47,208 --> 00:35:49,708
लगता है माकारेना
बहुत ज़्यादा बातें करती है।

554
00:35:57,750 --> 00:35:59,333
उसके बारे में क्यों नहीं बताया?

555
00:36:01,416 --> 00:36:03,375
ये नौटंकी पढ़ना बंद करो।

556
00:36:03,458 --> 00:36:06,333
ऐसी कल्पित कहानियाँ
साधारण सोचवालों के लिए हैं।

557
00:36:19,250 --> 00:36:21,125
हमारे घर में बंदूक क्यों है?

558
00:36:32,750 --> 00:36:34,250
मिस्टर गूज़मन।

559
00:36:41,458 --> 00:36:43,250
आप हमेशा ऐसे ही स्वागत करती हैं?

560
00:36:43,333 --> 00:36:45,208
हमारे यहाँ ज़्यादा मेहमान नहीं आते।

561
00:36:45,291 --> 00:36:47,958
शायद आप इस घर में
कदम रखने वाले पहले आदमी हैं।

562
00:36:48,541 --> 00:36:50,666
ठीक है, एक जाम हिल्देगार्त के नाम।

563
00:36:51,500 --> 00:36:53,291
हम शैंपेन नहीं पीते।

564
00:37:00,375 --> 00:37:03,041
मैं बस आपको व्यक्तिगत रूप से
खुशखबरी देना चाहता था।

565
00:37:03,125 --> 00:37:05,000
सब सेक्स और प्यार की प्रति चाहते हैं।

566
00:37:05,083 --> 00:37:06,583
वे तेज़ी से बिक रही हैं।

567
00:37:06,666 --> 00:37:08,625
और दूसरे संस्करण का काम जारी है।

568
00:37:08,708 --> 00:37:12,500
मैं इस संस्करण की पहली कमाई देने आया हूँ।

569
00:37:13,000 --> 00:37:15,625
इस पैसे से आप हॉल की पुताई करा सकते हैं।

570
00:37:16,208 --> 00:37:18,125
हमें ऐसे ही पसंद है।

571
00:37:19,333 --> 00:37:20,958
कितने पैसे हैं?

572
00:37:21,041 --> 00:37:22,958
793 पेसेटा।

573
00:37:23,500 --> 00:37:25,625
- किसके नाम लिखूँ?
- मेरे।

574
00:37:26,708 --> 00:37:28,750
ऑरोरा रोड्रिगेज़ कार्बाइयेरा।

575
00:37:30,458 --> 00:37:32,416
मुझे एक आदमी का नाम चाहिए।

576
00:37:32,500 --> 00:37:34,875
आपको आपके नाम से राशि नहीं मिलेगी।

577
00:37:37,291 --> 00:37:39,541
हिल्देगार्त के पिता का नाम लिख सकते हैं।

578
00:37:40,333 --> 00:37:41,875
हिल्देगार्त के पिता नहीं हैं।

579
00:37:44,333 --> 00:37:47,000
ऐसा है तो,
मैं खुद ही आपको पैसे दे सकता हूँ।

580
00:37:47,083 --> 00:37:50,125
बढ़िया।
मैं माकारेना को पैसे लेने भेज दूँगी।

581
00:37:50,208 --> 00:37:53,083
- मैं खुद आकर आपको दे सकता हूँ।
- उसकी ज़रूरत नहीं।

582
00:37:53,166 --> 00:37:54,375
शुक्रिया।

583
00:37:54,958 --> 00:37:56,083
ठीक है, ख़ैर...

584
00:37:56,166 --> 00:37:58,875
जब यह तैयार हो जाएगा
तो मैं आपको बता दूँगा।

585
00:37:58,958 --> 00:37:59,958
बहुत अच्छे।

586
00:38:04,791 --> 00:38:07,666
तुम्हें यह भी बताना था
कि इंग्लैंड में सेक्स और प्यार के

587
00:38:07,750 --> 00:38:10,458
अनुवाद और प्रकाशन के लिए
मुझसे संपर्क किया गया है।

588
00:38:10,541 --> 00:38:12,625
- किसके द्वारा?
- हैवलॉक एलिस।

589
00:38:13,166 --> 00:38:15,250
- डॉ. हैवलॉक एलिस?
- हाँ।

590
00:38:15,333 --> 00:38:18,833
अभी प्रस्ताव नहीं दिया,
पर जल्दी ही लेखक से मिलना चाहते हैं।

591
00:38:19,666 --> 00:38:22,083
और एच.जी. वेल्स
प्रस्तावना लिखना चाहते हैं।

592
00:38:22,166 --> 00:38:23,833
आपने सुना, माँ?

593
00:38:23,916 --> 00:38:25,833
उनके प्रस्ताव आने पर हम विचार करेंगे।

594
00:38:25,916 --> 00:38:29,000
माँ, हैवलॉक सेक्सोलॉजी में
दुनिया के मार्गदर्शक हैं।

595
00:38:29,083 --> 00:38:30,250
उनका समर्थन...

596
00:38:30,333 --> 00:38:34,000
मिस्टर हैवलॉक एलिस और मिस्टर
एच.जी. वेल्स अंग्रेज साम्राज्यवादी हैं

597
00:38:34,083 --> 00:38:36,291
जो बस हमारे विचारों का
लाभ उठाना चाहते हैं।

598
00:38:36,375 --> 00:38:38,208
मुझे नहीं लगता मिस्टर वेल्स...

599
00:38:38,291 --> 00:38:40,583
जब वे प्रस्ताव देंगे, तो हम बात करेंगे।

600
00:38:40,666 --> 00:38:42,250
- और कुछ?
- हाँ।

601
00:38:44,916 --> 00:38:47,416
आपका अगला लेख प्रकाशित करना चाहूँगा, मिस।

602
00:38:51,291 --> 00:38:52,666
- आपका दिन शुभ हो।
- शुक्रिया।

603
00:38:52,750 --> 00:38:54,416
- हैलो।
- हैलो।

604
00:38:56,583 --> 00:38:57,583
हैलो।

605
00:39:01,500 --> 00:39:02,916
- हैलो! बढ़िया।
- आप कैसे हो?

606
00:39:08,291 --> 00:39:10,708
- शुक्रिया।
- मुझे भी दस्तख़त चाहिए।

607
00:39:12,500 --> 00:39:15,250
आपको इंतज़ार करना होगा,
ये पहले यहाँ आए थे।

608
00:39:15,333 --> 00:39:16,166
ठीक है।

609
00:39:18,416 --> 00:39:19,500
आइए।

610
00:39:22,208 --> 00:39:23,250
शुक्रिया।

611
00:39:34,208 --> 00:39:35,541
कुछ दिलचस्प देखा?

612
00:39:36,833 --> 00:39:37,875
हाँ।

613
00:39:40,041 --> 00:39:41,916
पर मैं इन्हें खरीद नहीं सकता।

614
00:39:44,083 --> 00:39:45,583
मेरे लिए दस्तख़त करोगी?

615
00:39:46,541 --> 00:39:48,250
युवाओं का यौन विद्रोह

616
00:39:48,333 --> 00:39:51,291
किताब की खासियत यह है
कि इसके विचार लोगों तक पहुँचते हैं,

617
00:39:51,375 --> 00:39:52,500
न कि साइन करने वाले तक।

618
00:39:54,000 --> 00:39:54,875
हाँ।

619
00:39:58,458 --> 00:40:01,250
पर मैं इस पर तुम्हारे दस्तख़त चाहता हूँ।

620
00:40:05,458 --> 00:40:06,791
तुम्हारे पास पेन है?

621
00:40:07,583 --> 00:40:08,416
हाँ।

622
00:40:15,250 --> 00:40:17,583
माफ़ कीजिए। क्या मुझे बहुत देर हो गई?

623
00:40:17,666 --> 00:40:20,875
किताबों पर दस्तख़त कराने के लिए
मैड्रिड पार से आई हूँ।

624
00:40:20,958 --> 00:40:22,666
क्या हिल्देगार्त चली गईं?

625
00:40:24,833 --> 00:40:26,208
लोग दस्तख़त इसलिए कराते हैं

626
00:40:26,291 --> 00:40:28,250
ताकि किताब दोबारा ऊँचे दाम पर बेच सकें।

627
00:40:29,458 --> 00:40:30,583
बढ़िया।

628
00:40:31,500 --> 00:40:33,500
अब तुम्हारा ऐसा करना थोड़ा कठिन हो जाएगा।

629
00:40:36,958 --> 00:40:39,625
"यह किताब आबेल वेलिया की है
और हमेशा उसी की रहेगी।

630
00:40:39,708 --> 00:40:41,833
"मैं इसे बेचने की इज़ाज़त नहीं देती।"

631
00:40:42,708 --> 00:40:44,083
सब किताबों में है।

632
00:40:46,500 --> 00:40:50,083
सच कहूँ तो मुझे नहीं लगता
कि किताबों में सब कुछ है।

633
00:40:51,750 --> 00:40:53,250
बाहर भी बहुत कुछ है।

634
00:40:55,708 --> 00:40:57,416
तुम्हें बाहर जाकर देखना चाहिए।

635
00:40:58,666 --> 00:40:59,875
तुम्हारे साथ?

636
00:41:01,041 --> 00:41:03,166
तुम राजनीति में क्यों आए, मिस्टर वेलिया?

637
00:41:08,750 --> 00:41:10,416
लोगों की आवाज़ बनने के लिए?

638
00:41:10,916 --> 00:41:12,375
या उनका नेतृत्व करने के लिए?

639
00:41:14,916 --> 00:41:17,041
मुझे नहीं लगता कि ये दो अलग पहलू हैं।

640
00:41:18,000 --> 00:41:19,375
पक्का?

641
00:41:19,458 --> 00:41:22,291
मैं समाज बदलने के लिए राजनीति में
आया हूँ, मिसेज़ रोड्रिगेज़।

642
00:41:23,916 --> 00:41:26,875
नेता जनता की आवाज होते हैं,
जनता उन्हें आज़ादी से चुनती है।

643
00:41:26,958 --> 00:41:28,791
और जब नेता और जनता दोनों एक ही

644
00:41:28,875 --> 00:41:31,958
क्रांतिकारी आधार और समय पर
एकमत हों तो सफलता निश्चित है।

645
00:41:32,833 --> 00:41:34,166
हिल्देगार्त इसकी मिसाल है।

646
00:41:36,666 --> 00:41:40,000
वह लोगों की रहनुमा है क्योंकि
लोगों ने उसे वो मुकाम दिया है।

647
00:41:40,708 --> 00:41:43,250
- यही जनता की महान शक्ति है।
- आप गलत हैं।

648
00:41:45,000 --> 00:41:47,666
हिल्देगार्त को वहाँ तक मैंने पहुँचाया है।

649
00:41:50,625 --> 00:41:51,875
चलो।

650
00:42:10,458 --> 00:42:11,708
कैसा रहा?

651
00:42:14,541 --> 00:42:16,541
मैं उसकी नाइटगाउन पहनाने में मदद कर दूँ।

652
00:42:28,333 --> 00:42:30,875
- क्या हुआ?
- कुछ नहीं।

653
00:42:32,083 --> 00:42:33,000
हिल्दे...

654
00:42:35,875 --> 00:42:38,000
मैं बस थक गई हूँ, और कुछ नहीं।

655
00:42:45,416 --> 00:42:46,500
वह कौन है?

656
00:42:50,958 --> 00:42:52,041
कौन कौन है?

657
00:42:52,125 --> 00:42:54,541
भेंट के बाद पहले कभी
तुम्हें थका हुआ नहीं देखा।

658
00:43:00,666 --> 00:43:01,833
वह कौन है?

659
00:43:02,833 --> 00:43:05,041
- कोई "वो" नहीं है।
- चलो भी!

660
00:43:06,250 --> 00:43:08,750
वह क्या है, लेखक? या राजनेता?

661
00:43:10,333 --> 00:43:12,083
उसने तुम्हारे साथ कुछ किया?

662
00:43:13,708 --> 00:43:15,291
नहीं, ऐसा कुछ नहीं किया।

663
00:43:15,375 --> 00:43:16,875
तो "वो" है!

664
00:43:19,625 --> 00:43:20,833
क्या हुआ?

665
00:43:22,166 --> 00:43:23,083
क्या हुआ?

666
00:43:23,166 --> 00:43:26,416
मेरी माँ कभी कुछ नहीं होने देंगी।
यह हुआ है।

667
00:43:26,958 --> 00:43:28,583
तुम्हारी माँ ऐसी नहीं है।

668
00:43:29,750 --> 00:43:31,250
उसका नाम क्या है?

669
00:43:33,291 --> 00:43:35,041
- उसका नाम क्या है?
- आबेल।

670
00:43:35,125 --> 00:43:36,666
आबेल।

671
00:43:36,750 --> 00:43:37,791
क्या वह सुंदर है?

672
00:43:41,416 --> 00:43:42,291
माकारेना,

673
00:43:43,041 --> 00:43:44,416
मेरी मदद कर सकती हो?

674
00:43:45,041 --> 00:43:46,541
कैसी मदद, बेटा?

675
00:43:47,333 --> 00:43:48,916
मुझे उससे अकेले मिलना है।

676
00:43:50,625 --> 00:43:52,208
चिंता मत करो, मैं संभाल लूँगी।

677
00:43:55,958 --> 00:43:58,625
उदास मत हो। हम कोई रास्ता निकाल लेंगे।

678
00:43:59,541 --> 00:44:01,291
तुम बहुत सुंदर हो।

679
00:44:03,166 --> 00:44:05,125
रुको!

680
00:44:06,541 --> 00:44:09,208
रुको! मुझे गुदगुदी मत करो!

681
00:44:09,291 --> 00:44:12,541
- वह हमें सुन लेंगी।
- तुम्हारी माँ अब तक सो चुकी होंगी।

682
00:44:14,166 --> 00:44:16,000
तुमसे बहुत प्यार करती हूँ, माकारेना।

683
00:44:17,708 --> 00:44:19,666
दुनिया में सबसे सुंदर चीज़ कौन सी है?

684
00:44:48,875 --> 00:44:49,750
सज्जनो।

685
00:44:52,125 --> 00:44:53,750
- स्वागत है।
- गुड मॉर्निंग।

686
00:44:53,833 --> 00:44:55,500
- गुड मॉर्निंग। कैसे हो?
- आबेल।

687
00:44:55,583 --> 00:44:57,958
- कैसे हो?
- मिस्टर वेलिया।

688
00:45:00,750 --> 00:45:02,500
मिसेज़ रोड्रिगेज़, क्या संयोग है।

689
00:45:02,916 --> 00:45:03,916
आपको मिलवाता हूँ।

690
00:45:05,000 --> 00:45:07,125
हूलियन बेस्टैरो,
सोशलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष।

691
00:45:07,208 --> 00:45:08,541
मिलकर खुशी हुई।

692
00:45:08,625 --> 00:45:10,875
- एन्ड्रेस साबोरित।
- मिलकर खुशी हुई।

693
00:45:10,958 --> 00:45:12,291
और वेन्सेसलाओ करीयो।

694
00:45:12,375 --> 00:45:14,500
मैडम, आपकी बेटी वाकई राजनीति में
धुरंधर है।

695
00:45:14,583 --> 00:45:16,791
- हार्दिक बधाई।
- तुम्हें चुनना होगा।

696
00:45:16,875 --> 00:45:18,708
या तो तुम हिल्देगार्त से दूर रहो,

697
00:45:18,791 --> 00:45:20,666
या वह किसी पार्टी बैठक में नहीं आएगी।

698
00:45:20,750 --> 00:45:23,666
- दोनों में से एक।
- आबेल, यह किस बारे में बात कर रही हैं?

699
00:45:23,750 --> 00:45:27,708
देखते हैं तुम्हारा व्यक्तिगत हित
सामूहिक हित पर निर्भर करता है या नहीं।

700
00:45:28,291 --> 00:45:30,083
सज्जनो, आपका दिन शुभ हो।

701
00:45:30,166 --> 00:45:31,375
- आपका भी।
- शुभ हो, मैडम।

702
00:45:34,375 --> 00:45:35,833
आबेल, यहाँ अभी क्या हुआ?

703
00:45:37,833 --> 00:45:40,166
उन हमलों का हमसे कोई लेना-देना नहीं है।

704
00:45:40,250 --> 00:45:41,791
हाँ, लेना-देना है।

705
00:45:41,875 --> 00:45:44,708
या क्या हम इस पार्टी का हिस्सा ही नहीं है?

706
00:45:44,791 --> 00:45:46,583
उन हमलों की निंदा करना

707
00:45:46,666 --> 00:45:49,541
और पुलिस पर दबाव डालना
हमारी ज़िम्मेदारी है।

708
00:45:49,625 --> 00:45:52,250
वे शिकायत करते हैं
कि उन्हें लूटा जा रहा है,

709
00:45:52,333 --> 00:45:54,750
पर पहले उन्होंने लोगों को लूटा था।

710
00:45:54,833 --> 00:45:58,708
एक बात समझ लीजिए,
चोर के घर में डाका डालना गुनाह नहीं होता।

711
00:45:58,791 --> 00:46:00,458
किसी औरत के साथ बलात्कार का क्या?

712
00:46:00,541 --> 00:46:03,791
हम डकैतियों के बारे में बात नहीं कर रहे,
मसला डकैतियाँ नहीं हैं।

713
00:46:03,875 --> 00:46:06,333
मसला वो है जो वे औरतों के साथ कर रहे हैं।

714
00:46:06,416 --> 00:46:10,208
यह एक अराजकतावादी गिरोह है।
वामपंथियों को एकजुट रहना चाहिए।

715
00:46:10,291 --> 00:46:12,500
- यकीन नहीं हो रहा।
- यह अराजकतावाद नहीं है।

716
00:46:12,583 --> 00:46:15,041
अराजकतावाद आज़ादी के लिए लड़ाई है, याद है?

717
00:46:15,125 --> 00:46:17,333
यह लड़ाई सत्ता के ख़िलाफ़ है,
औरतों के नहीं।

718
00:46:17,416 --> 00:46:20,458
अगर आपके बलात्कार किए जा रहे होते,
तो आप मुँह नहीं मोड़ते।

719
00:46:20,541 --> 00:46:21,958
यह लीजिए, मिस रोड्रिगेज़।

720
00:46:22,875 --> 00:46:24,541
फ़ेडरल रिपब्लिकन पार्टी

721
00:46:26,250 --> 00:46:28,250
क्या तुम्हें नहीं लगता अब समय आ गया है

722
00:46:28,333 --> 00:46:31,250
कि हम पार्टी की पसंद में
सक्रिय रूप से हिस्सा लें?

723
00:46:32,291 --> 00:46:35,083
हाँ, कामरेड। हम इसे ध्यान में रखेंगे।

724
00:46:35,833 --> 00:46:37,041
यह हमारा समय है।

725
00:46:37,125 --> 00:46:39,666
- यह हमारा समय है।
- सही कहा, यह हमारा समय है!

726
00:46:39,750 --> 00:46:41,708
बहुत हुआ। बैठक स्थगित की जाती है।

727
00:46:41,791 --> 00:46:45,125
साथियो, पुरुषों और महिलाओं,
मजदूरों का संघर्ष अमर रहे!

728
00:46:45,208 --> 00:46:47,041
- अमर रहे!
- सोशलिस्ट पार्टी अमर रहे!

729
00:46:47,125 --> 00:46:48,833
- अमर रहे!
- रिपब्लिक अमर रहे!

730
00:46:48,916 --> 00:46:50,000
अमर रहे!

731
00:46:59,458 --> 00:47:03,708
तुम्हारी चर्चा के लिए गर्भनिरोधन
और संतान नियंत्रण के विषय अच्छे रहेंगे।

732
00:47:03,791 --> 00:47:07,208
मुझे नहीं लगता, पथभ्रष्ट अराजकतावादी
गिरोहों पर बात करना सही है।

733
00:47:08,166 --> 00:47:09,666
तुम्हारा सूप, बेटा।

734
00:47:10,125 --> 00:47:12,458
उसे मत छेड़ो, माकारेना, कल उसका भाषण है।

735
00:47:12,541 --> 00:47:14,833
- पर उसे खाना चाहिए।
- रहने दो।

736
00:47:18,750 --> 00:47:21,583
तुमने घर लूटने वाले
अराजकवादी गिरोह के बारे में सुना है?

737
00:47:22,708 --> 00:47:25,833
वे यहाँ नहीं आएँगे।
सिर्फ़ पूँजीपतियों के घरों को लूटते हैं।

738
00:47:26,541 --> 00:47:28,041
तुम्हें यह घर वैसा नहीं लगता?

739
00:47:28,125 --> 00:47:30,750
यहाँ गहनों का बक्सा,
एक सेविका और दो औरतें अकेली हैं।

740
00:47:30,833 --> 00:47:34,083
आप दोनों बहुत मशहूर हैं,
वे घोटाले का जोखिम नहीं उठाएँगे।

741
00:47:34,166 --> 00:47:35,125
माफ़ कीजिए।

742
00:47:45,333 --> 00:47:48,291
और उसके पीछे, भीड़ कूच करेगी,

743
00:47:48,375 --> 00:47:50,916
जिसमें अब सिर्फ़ पुरुष ही नहीं

744
00:47:51,000 --> 00:47:53,416
महिलाएँ भी होंगी।

745
00:47:53,500 --> 00:47:57,166
हम, जिन्होंने केवल ताकना ही नहीं,
गौर करना भी सीखा है।

746
00:47:57,625 --> 00:47:59,833
पहले स्वभाव के कारण,

747
00:47:59,916 --> 00:48:04,041
और बाद में सुधारवादी प्रोत्साहन में
योगदान देने की आवश्यकता के कारण,

748
00:48:04,125 --> 00:48:06,541
हमने भी लड़ने का फैसला किया है।

749
00:48:09,041 --> 00:48:12,125
पुरुषों के ख़िलाफ़ नहीं,
बल्कि उनके साथ मिलकर।

750
00:48:12,208 --> 00:48:16,791
एक न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए
हर उस चीज़ में जिसका उद्देश्य

751
00:48:16,875 --> 00:48:19,541
हमें अधिक स्वतंत्र और अधिक सक्षम बनाना है।

752
00:48:20,041 --> 00:48:22,958
- सोशलिस्ट पार्टी अमर रहे!
- अमर रहे!

753
00:48:23,041 --> 00:48:25,666
- मजदूरों का संघर्ष अमर रहे!
- अमर रहे!

754
00:48:26,250 --> 00:48:30,375
उठो, पृथ्वी के अछूतों

755
00:48:30,458 --> 00:48:35,250
खड़े हो जाओ, भूखी सेना

756
00:48:35,666 --> 00:48:40,416
आओ सभी साथ मिलकर उठ खड़े हों

757
00:48:40,500 --> 00:48:44,791
ये जुल्म की इंतहा है

758
00:48:44,875 --> 00:48:49,375
अतीत को बिखरना होगा...

759
00:48:49,458 --> 00:48:53,166
- बधाई हो। बहुत-बहुत शुक्रिया।
- आपके भाषण के लिए बधाई।

760
00:48:53,250 --> 00:48:55,958
- भाषण के लिए बधाई।
- हम तुम्हारे साथ हैं।

761
00:48:56,041 --> 00:48:58,625
- बधाई हो, कामरेड।
- हार्दिक बधाई।

762
00:48:59,416 --> 00:49:01,666
- बधाई हो।
- बधाई हो।

763
00:49:02,541 --> 00:49:04,291
शाबाश!

764
00:49:04,375 --> 00:49:05,500
बहुत-बहुत शुक्रिया!

765
00:49:06,958 --> 00:49:08,625
भाषण के लिए शुक्रिया।

766
00:49:08,916 --> 00:49:10,750
- तुम्हें चाहते हैं।
- बहुत चाहते हैं!

767
00:49:13,416 --> 00:49:18,041
मानव जाति

768
00:49:18,125 --> 00:49:22,125
अंतर्राष्ट्रीय...

769
00:49:46,833 --> 00:49:48,625
फ़ेडरल रिपब्लिकन पार्टी

770
00:49:53,708 --> 00:49:57,958
"यह विवरणिका हिवल्देगार्त रोड्रिगेज़ की है
और हमेशा उसी की रहेगी।

771
00:49:58,041 --> 00:50:01,666
मैं इसे भुलाने की इज़ाज़त नहीं देता।
आबेल।"

772
00:50:03,541 --> 00:50:04,541
हिल्देगार्त।

773
00:50:08,333 --> 00:50:10,750
तुम सोने से पहले वाल्ट्ज नाचना चाहोगी?

774
00:50:14,416 --> 00:50:15,625
ठीक है।

775
00:51:23,875 --> 00:51:27,291
हैवलॉक ने गूज़मन को मेरे लेखों का
अनुवाद करने का प्रस्ताव दिया है।

776
00:51:27,375 --> 00:51:28,916
जागरूक हो जाइए!

777
00:51:40,625 --> 00:51:43,041
क्या हम पुरुष
अर्जित विशेषाधिकार त्याग सकते हैं?

778
00:51:52,000 --> 00:51:54,375
वह चाहता है कि मैं लंदन जाऊँ
ताकि वह मुझसे मिल सके।

779
00:51:55,125 --> 00:51:56,875
क्या तुम कभी वहाँ गए हो?

780
00:51:59,958 --> 00:52:01,416
मैंने कभी समुद्र पार नहीं किया।

781
00:52:04,875 --> 00:52:06,875
वंशज यौन शिक्षा की सीमा

782
00:52:06,958 --> 00:52:08,708
मुझे अपना नया लेख पढ़ने दो।

783
00:52:10,291 --> 00:52:13,583
यौन अंगों को निजी बताना भूल है।

784
00:52:15,166 --> 00:52:18,458
वे हमारे शरीर के अन्य हिस्सों से
ज़्यादा निजी नहीं हैं।

785
00:52:21,000 --> 00:52:23,541
क्या लैंगिकता राज्य का
मामला नहीं होना चाहिए?

786
00:52:26,083 --> 00:52:30,791
रिल्के कहते हैं, "मैं अपनी आत्मा को
कैसे रोकूँ ताकि वह तुम्हें छू न पाए?"

787
00:52:31,541 --> 00:52:35,500
"मैं इसे तुम्हें
प्राथमिकता देने से कैसे रोकूँ?"

788
00:52:42,541 --> 00:52:44,791
संगीत कार्यक्रम में पेपे आर्रियोला

789
00:52:44,875 --> 00:52:47,916
मैं बस उस गाने के बारे में सोच रहा था
जो मेरी माँ सुनाया करती थी।

790
00:52:48,916 --> 00:52:50,583
"मुझे तुमसे प्यार है क्योंकि बस है।

791
00:52:51,000 --> 00:52:52,916
"कोई मेरे प्यार का ज़िम्मेदार नहीं है।

792
00:52:53,000 --> 00:52:55,958
"तुमसे प्यार है क्योंकि
आत्मा की गहराई से महसूस करती हूँ।"

793
00:52:58,958 --> 00:53:00,208
मतगणना के बाद,

794
00:53:00,291 --> 00:53:03,125
स्पेनिश सोशलिस्ट वर्कर्स
पार्टी ने चुनाव जीता है।

795
00:53:07,166 --> 00:53:08,333
शाबाश!

796
00:53:22,166 --> 00:53:23,666
लोगों की जीत

797
00:53:42,875 --> 00:53:45,416
हम जिनकी देखभाल नहीं कर सकते
उनसे धरती नहीं भर सकते।

798
00:53:45,500 --> 00:53:47,375
चलो नियंत्रित गर्भपात के लिए लड़ें।

799
00:53:47,458 --> 00:53:49,875
- हम ऐसा नहीं कर सकते।
- कर सकते हैं, भविष्य में।

800
00:53:49,958 --> 00:53:52,916
अभी के लिए, हम उसे गैर-दंडनीय बना सकते हैं
जो आज वास्तविकता है।

801
00:53:53,000 --> 00:53:55,041
जब गर्भाधान किसी हिंसक कृत्य का परिणाम हो।

802
00:53:55,125 --> 00:53:56,958
जब माँ की मृत्यु का खतरा हो।

803
00:53:57,041 --> 00:53:59,833
- जब वह बच्चे की देखभाल न कर सके।
- हम कोई चैरिटी नहीं हैं।

804
00:53:59,916 --> 00:54:01,666
इन हालातों में गर्भपात अपराध नहीं है।

805
00:54:08,541 --> 00:54:09,833
यहाँ...

806
00:54:09,916 --> 00:54:12,708
- "गैर-दंडनीय बनाने के लिए..."
- क्या हुआ, माँ?

807
00:54:12,791 --> 00:54:15,291
"आवश्यक गर्भपात,
महिला को जीवन-घातक खतरे से

808
00:54:15,375 --> 00:54:16,875
"निकालने के लिए।

809
00:54:16,958 --> 00:54:20,666
"भावुक गर्भपात, जब गर्भाधान
किसी हिंसक कृत्य का परिणाम हो।

810
00:54:20,750 --> 00:54:24,500
"यह स्थापित किया जाना चाहिए
कि इन मामलों मे गर्भपात अपराध नहीं है।"

811
00:54:24,583 --> 00:54:26,500
...अपराध नहीं है।

812
00:54:49,000 --> 00:54:50,000
माँ!

813
00:54:57,250 --> 00:54:58,541
माँ, प्लीज़!

814
00:55:01,291 --> 00:55:02,291
नहीं।

815
00:55:19,375 --> 00:55:22,041
नहीं!

816
00:55:25,958 --> 00:55:27,458
तुम्हारा सब कुछ मेरा है।

817
00:55:31,875 --> 00:55:33,250
सब कुछ।

818
00:55:36,875 --> 00:55:38,958
तुम अब बैठकों में नहीं जाओगी।

819
00:55:39,666 --> 00:55:41,375
तुम सुबह लिखा करोगी।

820
00:55:41,833 --> 00:55:43,708
दोपहर में पढ़ोगी।

821
00:55:43,791 --> 00:55:45,916
रात में मैं तुम्हारे साथ सोया करूँगी।

822
00:55:46,000 --> 00:55:47,708
हम साथ में खाएँगे।

823
00:55:47,791 --> 00:55:50,125
और मैं तुम्हारे साथ शौचालय जाया करूँगी।

824
00:55:52,875 --> 00:55:55,791
मैं तुम्हारे घर से बाहर जाने पर
पूरी तरह से रोक लगाती हूँ।

825
00:55:56,416 --> 00:56:00,125
तुम जो महसूस कर रही हो उसमें बह जाना
पशु प्रवृत्ति के आगे झुकना है।

826
00:56:00,916 --> 00:56:03,375
और वह हमारा मुख्य दुश्मन है।

827
00:56:03,458 --> 00:56:05,875
यहाँ तक पहुँचने के लिए
हमने बहुत कुछ सहा है।

828
00:56:07,375 --> 00:56:10,583
मैं एक कमजोरी के कारण परियोजना को
खतरे में नहीं पड़ने दूँगी।

829
00:56:22,833 --> 00:56:24,666
प्यार एक कमजोरी है।

830
00:56:30,833 --> 00:56:33,083
तुम्हें दुनिया बदलने के लिए
पैदा किया गया था।

831
00:56:35,125 --> 00:56:38,916
व्यापक भलाई के लिए
व्यक्तिगत बलिदान जरूरी है।

832
00:56:41,833 --> 00:56:43,625
हम अभी असफल नहीं हो सकते।

833
00:56:45,375 --> 00:56:47,250
तुम्हारी परवरिश इससे बेहतर की थी।

834
00:56:50,625 --> 00:56:53,833
गूज़मन तीन हफ्तों में अंतिम लेख की
उम्मीद कर रहा है।

835
00:56:53,916 --> 00:56:55,333
विचलित मत हो।

836
00:57:52,458 --> 00:57:55,625
ला टिएरा - वही पुरानी
"सामाजिक भाई-भतीजावादियों" की लालसा

837
00:58:45,416 --> 00:58:47,500
प्रिय मिस्टर हैवलॉक एलिस, अल्पविराम,

838
00:58:48,916 --> 00:58:50,666
आपके शब्दों व मेरे लेखों में

839
00:58:50,750 --> 00:58:52,541
रुचि लेने के लिए शुक्रिया, पूर्णविराम।

840
00:58:53,708 --> 00:58:56,625
मुझे आपको यह बताते हुए खेद हो रहा है
कि मिस्टर गूज़मन और मेरी

841
00:58:56,708 --> 00:59:01,458
इसके अंतर्राष्ट्रीय संस्करण के लिए अन्य
योजनाएँ और प्रतिबद्धताएँ हैं, पूर्णविराम।

842
00:59:01,541 --> 00:59:04,541
प्लीज़ मिस्टर वेल्स तक
मेरी माफ़ी पहुँचाएँ।

843
00:59:05,000 --> 00:59:05,875
पूर्णविराम।

844
00:59:06,250 --> 00:59:09,625
जहाँ तक लंदन की यात्रा की बात है,
तो वहाँ जा पाना खुशी की बात होगी,

845
00:59:09,708 --> 00:59:10,833
पर मुझे अफ़सोस है,

846
00:59:10,916 --> 00:59:14,291
मैड्रिड में मेरी बाध्यताएँ
मुझे जाने से रोक रही हैं।

847
00:59:16,125 --> 00:59:17,208
पूर्णविराम।

848
00:59:22,333 --> 00:59:24,750
पर मुझे अफ़सोस है,

849
00:59:24,833 --> 00:59:29,166
मैड्रिड में मेरी बाध्यताएँ
मुझे जाने से रोक रही हैं।

850
00:59:30,291 --> 00:59:32,583
अग्रिम धन्यवाद। विराम।

851
00:59:33,958 --> 00:59:35,166
मेरी शुभकामनाएँ।

852
00:59:54,375 --> 00:59:55,791
मैं पट्टी कर देती हूँ।

853
00:59:55,875 --> 00:59:57,208
कोई ज़रूरत नहीं है।

854
01:00:03,250 --> 01:00:05,458
अब मैं पाठकों के पत्रों का जवाब दूँगी।

855
01:00:05,541 --> 01:00:06,458
माकारेना।

856
01:00:07,458 --> 01:00:09,250
आज कितने पत्र आए हैं?

857
01:00:09,333 --> 01:00:11,000
काफी सारे। मैं उन्हें लेकर आई।

858
01:00:17,000 --> 01:00:18,875
तुम जनता को रियायतें दे सकती हो,

859
01:00:19,500 --> 01:00:22,416
बशर्ते यह तुम्हारे काम में दखल न दें।

860
01:00:22,500 --> 01:00:24,791
सोलह प्रशंसकों की तरफ़ से हैं,

861
01:00:24,875 --> 01:00:28,916
एक लिसेयुम से, और इस वाले पर
प्रेषक की जानकारी नहीं है।

862
01:00:31,583 --> 01:00:33,333
पेपे आर्रियोला

863
01:00:33,416 --> 01:00:34,750
किसने भेजा है?

864
01:00:41,541 --> 01:00:43,750
पत्रों पर एक घंटे से ज़्यादा मत लगाना।

865
01:00:51,333 --> 01:00:52,500
मैं बाहर जा रही हूँ।

866
01:00:53,916 --> 01:00:55,333
मैं जल्दी वापस आ जाऊँगी।

867
01:00:55,416 --> 01:00:57,041
डिनर के बाद सो जाना।

868
01:01:25,000 --> 01:01:26,958
हिल्दे, मैंने यह तुम्हारे लिए बनाया है।

869
01:01:32,666 --> 01:01:34,000
माकारेना...

870
01:01:41,500 --> 01:01:43,791
तुम काले कपड़े पहनकर डेट पर नहीं जा सकतीं।

871
01:01:46,041 --> 01:01:47,375
शुक्रिया!

872
01:02:27,416 --> 01:02:29,750
- पानी?
- तुम क्या लोगे?

873
01:02:30,541 --> 01:02:31,916
एक वरमाउथ।

874
01:02:34,000 --> 01:02:35,208
तुम लेना चाहोगी?

875
01:02:39,208 --> 01:02:40,416
क्या हम नाच सकते हैं?

876
01:04:38,916 --> 01:04:41,250
- तुम क्या लोगी?
- वरमाउथ।

877
01:04:41,333 --> 01:04:42,833
दो, शुक्रिया।

878
01:04:48,750 --> 01:04:49,833
क्या?

879
01:04:51,583 --> 01:04:54,625
मुझे हैरानी है कि तुम्हारी माँ ने
तुम्हें अकेले आने दिया।

880
01:04:56,916 --> 01:04:58,708
वह उतनी बुरी नहीं जितना तुम सोचते हो।

881
01:04:58,791 --> 01:05:00,166
छह रियाल।

882
01:05:01,291 --> 01:05:02,625
शुक्रिया।

883
01:05:02,750 --> 01:05:05,000
- नहीं, मैं दूँगा।
- नहीं, मैं पैसे दे सकती हूँ।

884
01:05:05,500 --> 01:05:07,875
- आज मैं दूँगा।
- तुम्हें लगता है मैं नहीं दे सकती?

885
01:05:11,208 --> 01:05:13,250
- यह लीजिए। शुक्रिया।
- शुक्रिया।

886
01:05:14,916 --> 01:05:16,166
बस आज के लिए।

887
01:05:17,333 --> 01:05:18,500
बस इस बार।

888
01:05:20,875 --> 01:05:22,250
- चीयर्स।
- चीयर्स।

889
01:05:26,875 --> 01:05:29,708
तुम्हारी पहली वरमाउथ है।
कथनी और करनी में फर्क होता है।

890
01:05:30,291 --> 01:05:31,708
समाजवादियों की तरह।

891
01:05:31,791 --> 01:05:35,000
वे चुनाव किसी और कार्यक्रम से जीतते हैं
और फिर चलाते दूसरा हैं।

892
01:05:35,458 --> 01:05:40,916
लोग कहते हैं हम एक जैसे नहीं हैं

893
01:05:44,416 --> 01:05:50,250
कि तुम्हारी और मेरी जिंदगी
तबाह होने वाली है

894
01:05:53,333 --> 01:05:55,750
कि मैं बदमाश हूँ...

895
01:05:55,833 --> 01:05:57,291
यह भी विचारधारा है।

896
01:05:57,375 --> 01:05:59,958
और तुम शरीफ

897
01:06:02,375 --> 01:06:05,416
कि दो अलग-अलग जानें

898
01:06:05,500 --> 01:06:08,875
एक-दूसरे से प्यार नहीं कर सकतीं

899
01:06:11,250 --> 01:06:14,250
लेकिन मैं तुमसे पहले से ही प्यार करता था

900
01:06:15,583 --> 01:06:17,458
और मैं तुम्हें नहीं भूल सकता

901
01:06:20,541 --> 01:06:26,333
और तुम्हारी बाहों में दम तोड़ना
मेरा सपना है

902
01:06:29,833 --> 01:06:35,666
मैं हैसियत जैसी बातों को नहीं समझता

903
01:06:38,750 --> 01:06:41,791
मैं बस इतना जानता हूं
कि मैं तुमसे प्यार करता हूं

904
01:06:44,708 --> 01:06:48,250
और यह कि मैं तुमसे प्यार करता हूँ

905
01:06:51,166 --> 01:06:53,750
अब चलें

906
01:06:56,416 --> 01:07:00,666
जहां कोई हमारे खिलाफ न हो

907
01:07:02,500 --> 01:07:06,416
जहां कोई हमें नहीं बताएगा

908
01:07:06,500 --> 01:07:11,000
कि हम गलत कर रहे हैं

909
01:07:12,416 --> 01:07:16,041
अब चलें

910
01:07:17,500 --> 01:07:21,833
दुनिया से बहुत दूर

911
01:07:23,375 --> 01:07:26,708
जहां न इंसाफ है,

912
01:07:27,125 --> 01:07:29,875
न कानून, न कुछ

913
01:07:29,958 --> 01:07:32,833
हमारे प्यार के अलावा कुछ नहीं

914
01:07:35,791 --> 01:07:37,291
अब चलें

915
01:07:39,666 --> 01:07:43,208
जहां कोई हमारे खिलाफ न हो

916
01:07:45,375 --> 01:07:48,541
जहां कोई हमें नहीं बताएगा

917
01:07:48,625 --> 01:07:52,333
कि हम क्या गलत कर रहे हैं

918
01:07:55,875 --> 01:07:57,250
अब चलें

919
01:07:59,541 --> 01:08:03,500
दुनिया से बहुत दूर

920
01:08:05,333 --> 01:08:11,333
जहां न इंसाफ है, न कानून, न कुछ

921
01:08:12,041 --> 01:08:14,375
हमारे प्यार के अलावा कुछ नहीं

922
01:08:17,750 --> 01:08:19,791
हम एक जैसे नहीं हैं

923
01:08:20,458 --> 01:08:23,958
लोग कहते हैं

924
01:08:36,333 --> 01:08:38,250
पता नहीं। मुझे अच्छा नहीं लगा।

925
01:09:56,333 --> 01:09:57,250
ऑरोरा।

926
01:09:59,958 --> 01:10:01,250
कितना समय हो गया?

927
01:10:01,833 --> 01:10:03,083
अठारह साल।

928
01:10:03,166 --> 01:10:04,166
अठारह साल।

929
01:10:07,500 --> 01:10:08,708
ड्रिंक लेना चाहेंगी?

930
01:10:09,375 --> 01:10:10,583
मैं पीती नहीं हूँ।

931
01:10:12,541 --> 01:10:13,541
प्लीज़, बैठिए।

932
01:10:16,208 --> 01:10:17,416
आपकी बेटी कैसी है?

933
01:10:19,625 --> 01:10:22,375
हिल्देगार्त वह सब कुछ है
जिसकी कोई उम्मीद कर सकता है।

934
01:10:26,166 --> 01:10:27,958
हाँ। वह विलक्षण है।

935
01:10:29,833 --> 01:10:30,833
दूसरी।

936
01:10:33,625 --> 01:10:34,833
पेपे...

937
01:10:49,041 --> 01:10:50,208
पेपे...

938
01:10:51,875 --> 01:10:53,416
तुमने जो आज किया...

939
01:10:56,000 --> 01:10:57,875
मैंने तुम्हें इससे बेहतर सिखाया था।

940
01:11:05,333 --> 01:11:07,541
यह तुम्हारी शिक्षा के
अनुरूप नहीं था, पेपे।

941
01:11:13,791 --> 01:11:15,083
आप यहाँ क्यों आई हैं?

942
01:11:16,166 --> 01:11:18,083
- मुझे अपमानित करने?
- नहीं।

943
01:11:26,375 --> 01:11:28,208
पता है मुझे पेरिस में क्या कहते हैं?

944
01:11:37,875 --> 01:11:39,916
मैं खत्म हो गया हूँ, ऑरोरा।

945
01:11:41,083 --> 01:11:44,000
मैं एक ढोंगी हूँ।

946
01:11:47,708 --> 01:11:49,000
तुम ढोंगी नहीं हो।

947
01:11:55,125 --> 01:11:56,625
नहीं...

948
01:12:01,416 --> 01:12:04,000
अगर मैं आपके साथ रहता
तो अभी सुरक्षित होता।

949
01:12:05,208 --> 01:12:06,125
नहीं।

950
01:12:07,291 --> 01:12:08,666
तुमने मुझे क्यों बुलाया?

951
01:12:13,125 --> 01:12:14,750
तुमने मुझे क्यों बुलाया?

952
01:12:17,166 --> 01:12:18,583
मैंने आपको नहीं बुलाया।

953
01:12:21,333 --> 01:12:23,291
मैं नहीं चाहता था आप मुझे इस तरह देखें।

954
01:12:29,250 --> 01:12:30,458
ठीक है।

955
01:12:49,166 --> 01:12:51,250
हैवलॉक एलिस मसले का क्या हुआ?

956
01:12:56,125 --> 01:12:57,833
मैंने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया।

957
01:13:00,000 --> 01:13:01,416
मैं अकेले नहीं जाना चाहती।

958
01:13:05,208 --> 01:13:06,500
तुम्हारी माँ का क्या?

959
01:13:12,250 --> 01:13:13,708
मैं तुम्हारे साथ जा सकता हूँ।

960
01:13:18,416 --> 01:13:19,833
मुझे अंग्रेज़ी नहीं आती, पर...

961
01:13:23,041 --> 01:13:24,833
टिकटों के पैसे हैवलॉक दे रहा है।

962
01:13:26,041 --> 01:13:27,750
तुम सच में यह प्रस्ताव दे रही हो?

963
01:13:29,000 --> 01:13:30,583
क्या तुम मेरे साथ चलोगे?

964
01:13:34,666 --> 01:13:36,875
तुम्हारे साथ दुनिया में कहीं भी चलूँगा।

965
01:14:03,416 --> 01:14:04,750
मुझे जाना होगा।

966
01:17:21,750 --> 01:17:22,875
मैडम, आपने डरा दिया।

967
01:17:26,333 --> 01:17:27,791
आप ठीक तो हैं?

968
01:17:28,833 --> 01:17:30,333
क्या उसने तुम्हें फिर से मारा?

969
01:17:33,541 --> 01:17:35,291
मैं जाकर नाश्ता बनाती हूँ।

970
01:18:16,125 --> 01:18:17,208
एंटोनियो?

971
01:18:21,750 --> 01:18:22,791
क्या बात है?

972
01:18:23,708 --> 01:18:24,916
क्या हम अंदर आ सकते हैं?

973
01:18:58,125 --> 01:18:59,333
माँ?

974
01:19:03,208 --> 01:19:04,291
माकारेना?

975
01:19:05,500 --> 01:19:06,625
माँ।

976
01:19:10,416 --> 01:19:11,750
तुम कहाँ थीं?

977
01:19:11,833 --> 01:19:13,750
मुझे लगा तुम्हारे साथ कुछ हो गया है।

978
01:19:15,125 --> 01:19:17,416
- जगाया क्यों नहीं?
- आराम से सो रही थीं...

979
01:19:18,500 --> 01:19:20,041
तो तुम्हें सोए रहने दिया।

980
01:19:36,791 --> 01:19:38,416
मैं सोच रही थी।

981
01:19:40,083 --> 01:19:42,125
इस घर में ज़िंदगी बदलने वाली है।

982
01:19:43,000 --> 01:19:44,291
और इस देश में भी।

983
01:19:45,416 --> 01:19:48,208
इसलिए मैंने आबेल वेलिया को
अगले हफ्ते डिनर पर बुलाया है।

984
01:19:50,958 --> 01:19:53,541
मैंने तुम्हें एक नेता बनाने के लिए
दुनिया से काट दिया।

985
01:19:53,625 --> 01:19:56,125
क्योंकि दुनिया को मजबूत
नेताओं की ज़रूरत है, याद रखना।

986
01:19:58,125 --> 01:19:59,625
तुम्हारी योनि में फ्रायड।

987
01:20:01,166 --> 01:20:02,583
छाती में नीत्शे।

988
01:20:03,916 --> 01:20:05,375
दिमाग़ में मार्क्स है।

989
01:20:14,083 --> 01:20:16,125
- गुड ईवनिंग।
- क्या तुम आबेल हो?

990
01:20:17,208 --> 01:20:19,500
- और आप?
- माकारेना।

991
01:20:20,541 --> 01:20:21,625
आपसे मिलकर अच्छा लगा।

992
01:20:22,541 --> 01:20:24,416
मैं यह लाया हूँ। मेरी चाची बनाती हैं।

993
01:20:25,416 --> 01:20:27,166
बड़ी मेहरबानी। अंदर आओ।

994
01:20:27,250 --> 01:20:28,166
शुक्रिया।

995
01:20:36,458 --> 01:20:38,375
खाओ, अपना ही घर समझो।

996
01:20:39,291 --> 01:20:40,583
शुक्रिया, बड़ी मेहरबानी।

997
01:20:44,916 --> 01:20:47,500
दरवाज़े के बाहर जो लिखा है
आपने उसे मिटाया नहीं?

998
01:20:49,416 --> 01:20:50,625
शायद सामंजस्य का संकेत।

999
01:20:52,333 --> 01:20:54,666
सामंजस्य से याद आया। मुझे बताओ...

1000
01:20:57,083 --> 01:20:59,416
सोशलिस्ट पार्टी कैसे बदलेगी?

1001
01:20:59,500 --> 01:21:01,833
जैसे हिल्देगार्त ने
पार्टी में पक्षपात की निंदा की

1002
01:21:01,916 --> 01:21:03,625
कि यह इसके पतन का कारण बन सकता है।

1003
01:21:03,708 --> 01:21:05,833
मुझे नहीं लगता
सोशलिस्ट पार्टी बदल सकती है।

1004
01:21:07,708 --> 01:21:10,041
- जब तक वे बाहर...
- मैं उसकी राय सुनना चाहूँगी।

1005
01:21:10,125 --> 01:21:11,500
मेरे लिए थोड़ा पानी डालोगी?

1006
01:21:14,708 --> 01:21:16,583
मेरे लिए थोड़ा पानी डालोगी, प्लीज़?

1007
01:21:21,416 --> 01:21:23,375
मैं हिल्देगार्त से पूरी तरह सहमत हूँ।

1008
01:21:24,333 --> 01:21:27,333
सोशलिस्ट पार्टी ने श्रमिक आंदोलन,
क्रांतिकारी संघर्ष के सिद्धांतों,

1009
01:21:27,416 --> 01:21:29,666
सड़कों, कारखानों, देहातों में हुए

1010
01:21:29,750 --> 01:21:31,541
संघर्षों के साथ विश्वासघात किया है।

1011
01:21:31,625 --> 01:21:33,791
उन्हें बस चुनावी रणनीति की चिंता थी।

1012
01:21:34,916 --> 01:21:36,666
जैसा कि राजनेता हमेशा करते ही हैं।

1013
01:21:39,333 --> 01:21:41,250
फेडरल पार्टी में
शामिल होने की सोच रहा हूँ।

1014
01:21:41,333 --> 01:21:42,375
मैं भी।

1015
01:21:46,875 --> 01:21:49,375
बहुत अच्छे। अराजकतावादियों के साथ।

1016
01:21:50,083 --> 01:21:51,958
वे अराजकतावादी नहीं, संघवादी हैं।

1017
01:21:52,041 --> 01:21:54,375
इस देश का मजदूर वर्ग उनका बहुत ऋणी...

1018
01:21:54,458 --> 01:21:55,666
- दरवाज़ा।
- माफ़ करना...

1019
01:21:55,750 --> 01:21:57,958
- वे अराजकतावादी नहीं तो क्या हैं?
- हमें...

1020
01:21:58,875 --> 01:22:01,125
हमें यह मानना होगा कि इस देश का मजदूर वर्ग

1021
01:22:01,208 --> 01:22:03,958
अराजक-संघवादी आंदोलन और
इनके स्वतंत्रता की रक्षा का ऋणी है।

1022
01:22:08,583 --> 01:22:10,291
कमाल करते हो!

1023
01:22:12,916 --> 01:22:15,416
तो तुम्हें लगता है
कि अगर हम सारे ढाँचे तोड़ दें

1024
01:22:15,500 --> 01:22:17,000
तो ज़्यादा आज़ाद महसूस करेंगे।

1025
01:22:17,083 --> 01:22:18,250
अराजकता में डूबकर।

1026
01:22:19,125 --> 01:22:20,250
दरवाज़ा!

1027
01:22:20,333 --> 01:22:23,916
मिसेज़ रोड्रिगेज़, खलबली अराजकता नहीं,
अनुशासन और श्रमिकों का संगठन है।

1028
01:22:24,000 --> 01:22:26,000
न कोई ईश्वर, न कोई मालिक, न कोई राजा।

1029
01:22:26,541 --> 01:22:27,875
यह एक यूटोपिया है।

1030
01:22:28,208 --> 01:22:29,583
गुड ईवनिंग।

1031
01:22:29,666 --> 01:22:31,458
क्या आप मिस्टर आबेल वेलिया हैं?

1032
01:22:31,541 --> 01:22:33,625
- आप कौन हैं?
- जी मैं हूँ, क्या बात है?

1033
01:22:33,750 --> 01:22:37,083
मिस्टर वेलिया, आपको डकैतियों
व बलात्कारों के लिए गिरफ्तार किया जाता है।

1034
01:22:37,666 --> 01:22:39,541
- यह कोई गलतफ़हमी होगी।
- बैठिए, मैडम।

1035
01:22:40,208 --> 01:22:42,416
- मिस, प्लीज़, वह खतरनाक है।
- उसने कुछ नहीं किया।

1036
01:22:42,500 --> 01:22:43,375
नहीं!

1037
01:22:44,166 --> 01:22:46,541
वह अराजकतावादी गिरोह के
हमलों के लिए ज़िम्मेदार है।

1038
01:22:46,625 --> 01:22:47,666
यह झूठ है।

1039
01:22:48,916 --> 01:22:51,708
मैं यह अनदेखा कर दूँगा
कि आरोपी गिरफ्तारी के समय कहाँ था

1040
01:22:51,791 --> 01:22:54,083
ताकि आपकी प्रतिष्ठा बनी रहे,
मिस रोड्रिगेज़,

1041
01:22:54,166 --> 01:22:56,875
- लेकिन मुझे झूठा मत समझिएगा।
- मेरी बेटी को जाने दीजिए।

1042
01:22:57,458 --> 01:22:58,416
छोड़िए मुझे!

1043
01:22:58,500 --> 01:23:00,708
यहाँ कोई आपको झूठा नहीं समझ रहा।

1044
01:23:01,791 --> 01:23:02,625
हिलो मत।

1045
01:23:03,291 --> 01:23:07,041
आप दोनों बहुत बुद्धिमान हो सकती हैं,
पर यह बच्चा आपको बेवकूफ़ बना रहा था।

1046
01:23:07,125 --> 01:23:09,083
- मैंने कुछ नहीं किया।
- आबेल, क्या हुआ?

1047
01:23:09,166 --> 01:23:11,166
- इसे ले जाओ।
- मैंने कुछ नहीं किया।

1048
01:23:14,541 --> 01:23:17,083
मैंने कुछ नहीं किया! कुछ नहीं किया!

1049
01:23:47,375 --> 01:23:49,125
"आह ना भर तू..

1050
01:23:50,041 --> 01:23:51,500
"और आह न भर।

1051
01:23:52,625 --> 01:23:54,541
"धोखा देना उनकी फ़ितरत में ही।

1052
01:23:55,750 --> 01:23:57,333
"एक पैर समंदर में,

1053
01:23:58,000 --> 01:23:59,625
"और दूसरा किनारे पर,

1054
01:24:00,125 --> 01:24:02,208
"चाह उनकी ना रूकती कहीं।

1055
01:24:03,458 --> 01:24:06,458
"तो उसे जाने दे, रख ना रोककर।

1056
01:24:07,208 --> 01:24:09,375
"ख़ूबसूरत है तू मुस्कुरा।

1057
01:24:09,458 --> 01:24:12,083
"अपनी सारे दर्द भुलाकर

1058
01:24:12,750 --> 01:24:14,625
"बेफिक्र जियो।

1059
01:24:15,541 --> 01:24:19,125
"आह ना भर तू, और आह ना भर।

1060
01:24:19,833 --> 01:24:22,041
"धोखा देना उनकी फ़ितरत में ही।

1061
01:24:22,708 --> 01:24:26,125
"एक पैर समंदर में, और दूसरा किनारे पर,

1062
01:24:26,791 --> 01:24:28,750
"चाह उनकी ना रूकती कहीं।"

1063
01:24:57,375 --> 01:25:00,666
बस यहीं से

1064
01:25:00,750 --> 01:25:03,750
शुरु होती है

1065
01:25:03,833 --> 01:25:06,000
ध्वनियों के ढाँचों को छोड़ने की बेचैनी

1066
01:25:06,083 --> 01:25:09,041
ताकि उनकी पुनरुत्पत्ति का
आनंद लिया जा सके।

1067
01:25:10,333 --> 01:25:13,750
सन 1877 में

1068
01:25:13,833 --> 01:25:16,166
मेधावी एडिसन प्रकट होते हैं,

1069
01:25:16,250 --> 01:25:18,791
जो पंजीकृत ध्वनियाँ
दर्ज करने में सफल होते हैं...

1070
01:25:21,041 --> 01:25:24,875
आबेल वेलिया को जेल की सजा सुनाई गई।

1071
01:25:25,375 --> 01:25:27,375
नई नौकरानी एक घंटे में यहाँ आ जाएगी।

1072
01:25:29,500 --> 01:25:30,750
उसका नाम रोज़ा है।

1073
01:25:31,333 --> 01:25:33,375
वह बूढ़ी है, पर अच्छा काम करती है।

1074
01:25:33,458 --> 01:25:34,958
माकारेना को क्या हुआ?

1075
01:25:36,083 --> 01:25:37,958
उसने नौकरी छोड़ी या आपने उसे निकाला?

1076
01:25:41,791 --> 01:25:43,208
यह ज़रूरी नहीं है।

1077
01:25:45,166 --> 01:25:47,125
पर आशा है कि यह वाली ज़्यादा गंभीर हो।

1078
01:25:48,833 --> 01:25:50,583
नए पाठों पर काम करना शुरु करो।

1079
01:25:50,666 --> 01:25:52,958
एक घंटे बाद हम बैडमिंटन खेलेंगे।

1080
01:25:55,291 --> 01:25:56,541
मैं खोलती हूँ।

1081
01:25:56,625 --> 01:25:58,083
शायद माकारेना हो।

1082
01:26:01,750 --> 01:26:03,083
हिल्देगार्त।

1083
01:26:05,250 --> 01:26:07,083
गिरफ़्तारी से पहले आबेल मिलने आया था।

1084
01:26:07,166 --> 01:26:08,208
नहीं, प्लीज़।

1085
01:26:08,291 --> 01:26:10,791
- उसने मुझसे कहा...
- मिस्टर गूज़मन।

1086
01:26:11,583 --> 01:26:13,708
पिछले संस्करण की राशि जो मेरे पास बकाया थी

1087
01:26:13,791 --> 01:26:15,583
माकारेना लेने नहीं आई।

1088
01:26:18,666 --> 01:26:20,416
माकारेना अब इस घर में काम नहीं करती।

1089
01:26:22,208 --> 01:26:23,208
क्यों?

1090
01:26:26,416 --> 01:26:28,458
एक रसीद दस्तख़त करके दे दीजिए।

1091
01:26:36,791 --> 01:26:38,625
यह तुम्हारे लिए लंदन से आया है।

1092
01:26:38,708 --> 01:26:40,083
हिल्देगार्त रोड्रिगेज़

1093
01:26:42,666 --> 01:26:46,000
हैवलॉक एलिस

1094
01:26:50,416 --> 01:26:51,875
आपको लगता है कि यह उसने किया?

1095
01:26:53,833 --> 01:26:55,250
मुझे नहीं पता।

1096
01:26:57,625 --> 01:26:59,416
- यह लीजिए।
- शुक्रिया।

1097
01:26:59,500 --> 01:27:01,291
- और कुछ?
- नहीं, बस यही काम था।

1098
01:27:02,166 --> 01:27:04,583
उम्मीद है कि जल्द ही
नया लेख पढ़ने को मिलेगा।

1099
01:27:04,666 --> 01:27:06,458
वह जल्द ही तैयार हो जाएगा। अलविदा।

1100
01:27:10,208 --> 01:27:11,541
वाल्ट्ज नाचें?

1101
01:27:11,958 --> 01:27:13,250
चलो।

1102
01:27:33,708 --> 01:27:38,000
द्वितीय श्रेणी यात्री टिकट
लंदन

1103
01:27:49,541 --> 01:27:50,666
यह हमारा घर है।

1104
01:27:50,750 --> 01:27:52,958
माफ़ कर दो। मैं ऐसा नहीं करना चाहती थी।

1105
01:27:53,041 --> 01:27:54,625
उम्मीद है मुझे माफ़ कर दोगी।

1106
01:27:54,708 --> 01:27:55,875
यह बैठक है।

1107
01:27:55,958 --> 01:27:58,000
इस तरफ़ आओ, प्लीज़।

1108
01:27:58,666 --> 01:27:59,833
यहाँ पर...

1109
01:28:01,166 --> 01:28:04,208
- तुम यहाँ क्या कर रही हो?
- लिखने से पहले कुछ खाना था।

1110
01:28:04,833 --> 01:28:06,791
माफ़ करना, यह मेरी बेटी हिल्देगार्त है।

1111
01:28:07,500 --> 01:28:09,375
- मिलकर खुशी हुई।
- मुझे भी।

1112
01:28:09,458 --> 01:28:11,916
लोग आपकी किताबों के बारे में
बहुत बातें करते हैं।

1113
01:28:12,000 --> 01:28:13,416
क्या आपने कोई पढ़ी है?

1114
01:28:13,500 --> 01:28:15,708
नहीं, मैं पढ़ नहीं सकती।

1115
01:28:16,583 --> 01:28:17,958
आगे बढ़ें?

1116
01:28:18,041 --> 01:28:19,291
इस तरफ़।

1117
01:29:17,416 --> 01:29:21,416
थी मैं सुंदर और नादान

1118
01:29:21,500 --> 01:29:24,333
थी मैं सुंदर और नादान

1119
01:29:25,041 --> 01:29:29,166
एक जवान लड़के के साथ,
एक जवान लड़के के साथ,

1120
01:29:29,250 --> 01:29:32,166
जिससे मुझे प्यार नहीं था

1121
01:29:32,250 --> 01:29:36,375
जिससे मुझे प्यार नहीं था

1122
01:29:36,458 --> 01:29:40,500
माँ ने शादी कर दी
माँ ने शादी कर दी

1123
01:29:40,583 --> 01:29:43,958
थी मैं सुंदर और नादान

1124
01:30:23,833 --> 01:30:25,333
क्या चाहिए?

1125
01:30:26,041 --> 01:30:27,708
- आप एंटोनियो हो?
- माकारेना नहीं है।

1126
01:30:27,791 --> 01:30:29,291
मुझे उससे बात करनी है।

1127
01:30:29,375 --> 01:30:32,458
- वह यहाँ नहीं है, मैं मदद नहीं कर सकता।
- उससे बात करनी है। जरूरी है।

1128
01:30:32,541 --> 01:30:33,875
मैं चोट नहीं पहुँचाना चाहता।

1129
01:30:35,875 --> 01:30:38,083
मैं उससे बात किए बिना नहीं जाऊँगी।

1130
01:30:39,583 --> 01:30:41,083
मुझे उससे बात करने दो।

1131
01:30:43,291 --> 01:30:45,041
वह तुम्हें परेशानी में नहीं डालेगी।

1132
01:30:46,791 --> 01:30:47,916
ऐसा ही हो तो बेहतर है।

1133
01:30:51,875 --> 01:30:53,375
तुम्हें यहाँ नहीं आना चाहिए था।

1134
01:30:53,458 --> 01:30:55,666
अच्छे घराने की लड़की को
यहाँ नहीं होना चाहिए।

1135
01:30:56,750 --> 01:30:59,333
माकारेना, मैं अब छोटी बच्ची नहीं रही।

1136
01:31:09,458 --> 01:31:10,458
नौकरी क्यों छोड़ी?

1137
01:31:14,375 --> 01:31:17,166
मुझे जानना है कि तुम बिना कुछ कहे
मुझे क्यों छोड़ आईं?

1138
01:31:19,541 --> 01:31:22,291
और मुझे जानना था कि मुझे तुम्हें
किसलिए माफ़ करना चाहिए...

1139
01:31:24,041 --> 01:31:26,208
जब तक एंटोनियो
व उसके दोस्तों को नहीं देखा था।

1140
01:31:31,000 --> 01:31:32,833
क्या यह मेरी माँ की योजना थी?

1141
01:31:35,625 --> 01:31:37,041
या तुम्हारी?

1142
01:31:37,750 --> 01:31:39,166
बंदूक की तरह।

1143
01:31:39,750 --> 01:31:41,958
तुम मेरे बारे में ऐसा कैसे सोच सकती हो?

1144
01:31:42,041 --> 01:31:43,875
अब समझ नहीं आता कि क्या सोचूँ?

1145
01:31:44,750 --> 01:31:46,416
तुम्हारे या किसी के बारे में भी।

1146
01:31:50,166 --> 01:31:51,500
तुम्हारी माँ की योजना थी।

1147
01:31:53,250 --> 01:31:56,083
उन्हें पता चला
कि हमलों के लिए एंटोनियो जिम्मेदार था।

1148
01:31:57,250 --> 01:31:59,250
तो उसे पैसे देने व रिपोर्ट न करने के बदले

1149
01:31:59,333 --> 01:32:01,166
आबेल को फँसाने की पेशकश की।

1150
01:32:03,291 --> 01:32:04,416
ऐसा कैसे कर सकती हो?

1151
01:32:04,500 --> 01:32:07,333
कसम खाकर कहती हूँ
मैंने रोकने की कोशिश की थी। भगवान कसम।

1152
01:32:07,416 --> 01:32:10,375
जेल में एक निर्दोष तुम्हारी
बुज़दिली की वजह से सजा काट रहा है।

1153
01:32:15,500 --> 01:32:17,000
तुम वाकई ऐसा सोचती हो?

1154
01:32:20,416 --> 01:32:22,208
इतनी होशियार व
पढ़ी-लिखी होने के बावजूद?

1155
01:32:23,208 --> 01:32:25,541
तुम्हें वाकई लगता है ज़िंदगी ऐसे चलती है?

1156
01:32:25,625 --> 01:32:27,000
कि यह इतनी आसान है?

1157
01:32:28,625 --> 01:32:30,583
तुम्हें लगता है मुझे ऐसे रहना पसंद है?

1158
01:32:32,166 --> 01:32:34,875
हम सभी तुम्हारी तरह
खुशकिस्मत नहीं हैं, बेटा।

1159
01:32:35,500 --> 01:32:39,333
तुम्हारे भाषण बहुत अच्छे हैं,
पर ज़िंदगी ऐसे नहीं चलती।

1160
01:32:41,500 --> 01:32:43,208
बिना पैसों के, तुम आज़ाद नहीं हो।

1161
01:32:45,000 --> 01:32:47,125
हम औरतें आज़ाद नहीं हैं।

1162
01:32:52,250 --> 01:32:54,541
एक दिन देती हूँ,
एंटोनियो की पुलिस रिपोर्ट करने

1163
01:32:54,625 --> 01:32:57,041
व उन्हें समझाने के लिए
कि तुम इसमें शामिल नहीं थीं।

1164
01:33:00,083 --> 01:33:03,875
नहीं करोगी, तो मैं खुद जाकर उनसे कहूँगी
कि तुम उसके साथ शामिल थीं।

1165
01:33:06,708 --> 01:33:08,125
मुझे माफ़ करना।

1166
01:33:47,208 --> 01:33:48,458
तुम देरी से आईं।

1167
01:33:51,458 --> 01:33:54,166
माकारेना अपने पति की
रिपोर्ट करने जा रही है।

1168
01:33:55,583 --> 01:33:58,041
शायद अगर आप उससे मिलकर
उसे पर्याप्त पैसे दो,

1169
01:33:58,125 --> 01:33:59,708
तो आपके मिले होने की बात न कहे।

1170
01:34:12,750 --> 01:34:15,333
जब आबेल रिहा हो जाएगा,
मैं उसके साथ लंदन जाऊँगी।

1171
01:34:16,375 --> 01:34:18,416
हैवलॉक ने मुझे टिकट भेज दिए हैं।

1172
01:34:21,208 --> 01:34:23,291
नहीं, तुम नहीं जाओगी।

1173
01:34:34,500 --> 01:34:35,708
आप ऐसा कैसे कर सकती हैं?

1174
01:34:39,541 --> 01:34:40,875
तुम ऐसा कैसे कर सकती हो?

1175
01:34:42,333 --> 01:34:43,791
मेरे जीवनभर का काम है।

1176
01:34:44,916 --> 01:34:46,291
मैंने वही किया जो करना था।

1177
01:34:46,375 --> 01:34:47,708
किस कीमत पर?

1178
01:34:48,916 --> 01:34:52,291
मेरी ख़ुशी और एक निर्दोष आदमी के
जीवन की कीमत पर।

1179
01:34:53,000 --> 01:34:55,750
बलिदान के बिना
कोई भी परियोजना सफल नहीं होती।

1180
01:34:56,833 --> 01:34:58,208
ध्यान से, माँ।

1181
01:34:58,958 --> 01:35:01,250
आप फ़ासिस्ट जैसी बातें करने लगी हैं।

1182
01:35:03,250 --> 01:35:05,083
तुम्हारे लिए इतना करने के बावजूद।

1183
01:35:05,791 --> 01:35:08,083
आपने जो कुछ भी किया, अपने लिए किया।

1184
01:35:08,666 --> 01:35:10,291
मैंने अपने लिए क्या किया?

1185
01:35:13,041 --> 01:35:14,000
बताओ मुझे।

1186
01:35:16,291 --> 01:35:17,875
मैंने अपने लिए क्या किया है?

1187
01:35:18,250 --> 01:35:20,416
मैंने दुनिया के लिए अपना जीवन त्याग दिया।

1188
01:35:20,500 --> 01:35:22,916
दुनिया को आपके अस्तित्व का पता नहीं है।

1189
01:35:23,000 --> 01:35:25,666
जिस दुनिया की
आप और मैं चाहत रखते हैं, माँ,

1190
01:35:25,750 --> 01:35:27,625
अगर वह सच में एक ही है,

1191
01:35:28,125 --> 01:35:29,666
तो वह इस तरह नहीं बनेगी।

1192
01:35:31,125 --> 01:35:34,000
आप अपने ही विचारों की दुश्मन हैं।

1193
01:35:35,291 --> 01:35:37,125
तुम्हें दुनिया के बारे में क्या पता?

1194
01:35:38,958 --> 01:35:40,541
तुम्हारी पूरी दुनिया मैं हूँ।

1195
01:35:41,583 --> 01:35:43,250
तुम्हारे सभी विचार मेरे हैं।

1196
01:35:46,833 --> 01:35:48,458
तुम मुझसे प्यार करती हो।

1197
01:35:48,541 --> 01:35:50,208
एक जमाने में किया करती थी।

1198
01:35:51,708 --> 01:35:53,125
आप प्यार बारे नहीं जानतीं।

1199
01:35:57,208 --> 01:35:59,041
तुमसे ज़्यादा जानती हूँ।

1200
01:36:00,500 --> 01:36:02,083
तुम्हारे पास बस एक प्रेरक शक्ति

1201
01:36:02,583 --> 01:36:04,666
और अल्पविकसित मानसिकता है।

1202
01:36:04,750 --> 01:36:08,166
तुम्हारी तुलना में
जानवरों की आत्मा अधिक अच्छी है।

1203
01:36:12,208 --> 01:36:14,375
मुझसे ज़्यादा प्यार
तुमसे किसी ने नहीं किया।

1204
01:36:16,541 --> 01:36:17,666
किसी ने नहीं।

1205
01:36:21,750 --> 01:36:23,875
मैं किसी आदमी को तुम्हें अपने से दूर न...

1206
01:36:23,958 --> 01:36:25,875
बस कीजिए!

1207
01:36:27,916 --> 01:36:30,666
मर्द हमारे दुश्मन नहीं हैं, माँ।

1208
01:36:30,750 --> 01:36:32,625
आप मानवता को नकारती हैं।

1209
01:36:33,083 --> 01:36:35,250
आप औरतों को नकारती हैं।

1210
01:36:36,041 --> 01:36:37,208
आप उनसे नफ़रत करती हैं।

1211
01:36:37,833 --> 01:36:39,583
आपको नफ़रत है कि हम महसूस कर सकती हैं।

1212
01:36:40,250 --> 01:36:42,958
और प्यार के बिना कोई क्रांति संभव नहीं है।

1213
01:36:47,375 --> 01:36:50,833
यह उस तरह का प्यार है
जो हमें गुलाम बनाता है।

1214
01:36:50,916 --> 01:36:52,291
यह झूठ है।

1215
01:36:52,375 --> 01:36:54,791
- यह सच है।
- यह झूठ है!

1216
01:36:55,708 --> 01:36:57,958
आप औरतों के पक्ष में नहीं हैं।

1217
01:36:58,333 --> 01:37:00,333
आप मर्दों जैसे पेश आती हैं।

1218
01:37:00,416 --> 01:37:04,791
आप मुझ पर मालिकाना हक रखना चाहती हैं
जैसे मर्द औरतों पर रखते हैं।

1219
01:37:04,875 --> 01:37:06,916
अपने हित के लिए।

1220
01:37:08,750 --> 01:37:10,708
और कोई हमारा मालिक नहीं है, माँ।

1221
01:37:10,791 --> 01:37:12,416
कोई हमारा मालिक नहीं है।

1222
01:37:15,250 --> 01:37:16,791
कोई मेरा मालिक नहीं है।

1223
01:37:21,958 --> 01:37:23,208
मैं तुम्हारी मालिक हूँ।

1224
01:37:26,875 --> 01:37:28,333
मेरा कोई मालिक नहीं है।

1225
01:37:47,208 --> 01:37:50,166
अब से मैं अपने फ़ैसले खुद लूँगी।

1226
01:37:54,000 --> 01:37:55,708
अब से, मैं आज़ाद हूँ।

1227
01:38:11,458 --> 01:38:12,916
गुड नाइट, हिल्देगार्त।

1228
01:38:14,708 --> 01:38:16,208
गुड नाइट, माँ।

1229
01:38:35,208 --> 01:38:41,208
कम्बख्त वेश्याएँ
वेश्याओ तुम नरक में जाओगी

1230
01:39:03,125 --> 01:39:04,833
कोई बात है क्या, मैडम?

1231
01:39:05,500 --> 01:39:07,333
कुत्ते को टहलाने ले जाओ, प्लीज़।

1232
01:39:07,416 --> 01:39:08,541
इस वक़्त?

1233
01:39:09,666 --> 01:39:10,750
जाओ, तैयार हो जाओ।

1234
01:39:11,291 --> 01:39:13,166
इसे लंबी सैर के लिए ले जाओ।

1235
01:39:13,250 --> 01:39:15,041
जैसी आपकी इच्छा, मैडम।

1236
01:41:07,708 --> 01:41:10,833
माँ ने शादी कर दी
माँ ने शादी कर दी

1237
01:41:10,916 --> 01:41:14,583
थी मैं सुंदर और नादान

1238
01:41:14,666 --> 01:41:17,250
थी मैं सुंदर और नादान

1239
01:43:01,000 --> 01:43:03,666
मैंने हद से ज़्यादा प्यार और नफ़रत की है।

1240
01:43:07,875 --> 01:43:11,333
हद मे कुछ करना मेरी फितरत में ही नहीं है।

1241
01:43:14,958 --> 01:43:17,083
जो हुआ वह मुझे बहुत तर्कसंगत लगता है।

1242
01:43:18,500 --> 01:43:19,750
एक दम सटीक।

1243
01:43:23,291 --> 01:43:25,541
मैं सामान्य से थोड़ी अधिक दिव्य हूँ।

1244
01:43:27,250 --> 01:43:29,583
जानती हूँ, मैंने जो किया
उसमें विलक्षणता है।

1245
01:43:34,291 --> 01:43:36,375
लेकिन आप...

1246
01:43:39,625 --> 01:43:43,791
आप मानव प्रतिमा की माँ के मामले का
आसानी से विश्लेषण नहीं कर सकते।

1247
01:43:48,625 --> 01:43:51,208
जिस दिन बेटी हुई,
मैंने अपने बारे में सोचना छोड़ दिया।

1248
01:43:53,000 --> 01:43:56,291
अपनी पूरी ज़िंदगी
उस इंसानी मूर्ति की रचना में लगा दी।

1249
01:43:56,875 --> 01:43:59,708
धीरे धीरे बड़ी शिद्दत से मैंने उसे तराशा।

1250
01:44:05,500 --> 01:44:06,791
पर आप मर्द,

1251
01:44:08,125 --> 01:44:09,458
विचलित होकर,

1252
01:44:10,458 --> 01:44:13,291
यह देखने में नाकाम रहे कि मैं अपनी ही
रोशनी वाला एक ग्रह थी।

1253
01:44:15,583 --> 01:44:18,416
आप समझने में नाकाम रहे
कि यह काम किसी जगह के लिए नहीं था।

1254
01:44:20,916 --> 01:44:24,333
आप एक मूर्तिकार का उसके काम से
संबंध देखने में नाकाम रहे।

1255
01:44:25,666 --> 01:44:28,625
जो, जरा सी अपूर्णता दिखने पर,
उसे नष्ट कर देता है।

1256
01:44:32,041 --> 01:44:34,791
मैंने भी हिल्देगार्त के साथ यही किया।

1257
01:44:37,208 --> 01:44:39,083
इंसानी मानव मूर्ति।

1258
01:44:40,166 --> 01:44:41,291
मेरा काम।

1259
01:44:45,875 --> 01:44:47,958
हिल्देगार्त परियोजना असफल रही।

1260
01:44:48,791 --> 01:44:51,125
इसे जारी रखने का कोई मतलब नहीं था।

1261
01:45:17,916 --> 01:45:20,666
माँ ने गैलीलियो स्ट्रीट में गोली मारी,
जहाँ वह रहती थी

1262
01:45:20,750 --> 01:45:23,750
हिल्देगार्त
घर में गोली मारकर हत्या की गई

1263
01:45:26,583 --> 01:45:28,750
हिल्देगार्त
युवाओं का यौन विद्रोह

1264
01:46:21,166 --> 01:46:22,958
रेड वर्जिन की मृत्यु हो गई

1265
01:48:13,583 --> 01:48:17,041
हिल्देगार्त रोड्रिगेज़ की मृत्यु
9 जून, 1933 को 18 वर्ष की आयु में हुई।

1266
01:48:17,125 --> 01:48:19,791
उसने अपने जीवन के अंतिम तीन सालों में

1267
01:48:19,875 --> 01:48:22,125
16 लेख पुस्तकें और 150 से अधिक लेख लिखे।

1268
01:48:22,208 --> 01:48:25,666
स्पेन के गृहयुद्ध के बाद उसके और उसके
साथियों के काम को भुला दिया गया।

1269
01:48:25,750 --> 01:48:28,458
यह अक्षरों के संसार में भटकता रहा।

1270
01:48:46,000 --> 01:48:49,958
"आह ना भर तू, और आह ना भर।

1271
01:48:50,041 --> 01:48:52,750
"धोखा देना उनकी फ़ितरत में ही।

1272
01:48:52,833 --> 01:48:56,666
"एक पैर समंदर में और दूसरा किनारे पर,

1273
01:48:56,750 --> 01:48:58,958
"चाह उनकी ना रूकती कहीं।

1274
01:48:59,625 --> 01:49:03,041
"तो उसे जाने दे,
ख़ूबसूरत है तू मुस्कुरा।

1275
01:49:03,125 --> 01:49:07,291
"अपने सारे दर्द भुला दे
और अब बस जी तू बेफ़िकर।

1276
01:52:33,125 --> 01:52:36,791
"तो उसे जाने दे, रख ना रोककर।

1277
01:52:36,875 --> 01:52:38,708
"ख़ूबसूरत है तू मुस्कुरा।

1278
01:52:39,458 --> 01:52:42,166
"अपने सारे दर्द भुला दे

1279
01:52:42,250 --> 01:52:44,333
"और अब बस जी तू बेफ़िकर।

1280
01:52:46,166 --> 01:52:47,750
"और आह ना भर।

1281
01:52:47,833 --> 01:52:50,166
"धोखा देना उनकी फ़ितरत में ही।

1282
01:52:50,750 --> 01:52:55,125
"एक पैर समंदर में, और दूसरा किनारे पर,

1283
01:52:55,208 --> 01:52:57,666
"चाह उनकी ना रूकती कहीं।

1284
01:53:06,958 --> 01:53:11,125
"आह ना भर तू, और आह ना भर।"

1285
01:53:25,958 --> 01:53:27,958
संवाद अनुवादक मनप्रीत कौर

1286
01:53:28,041 --> 01:53:30,041
रचनात्मक पर्यवेक्षक
दिनेश शाकुल




